
Fatehpur News: घर में घुसकर जबरन युवती से ब'लात्कार ! पुलिस के चक्कर काट रही पीड़िता, दीवार टूटी हुई थी
Fatehpur News In Hindi
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatepur) में घर की छत पर सो रही युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. एक हफ्ते से परिजन कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर काटने पर मजबूर हैं. मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के एक गांव का है
Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में घर की छत पर अकेले सो रही युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने जबरन बलात्कार किया फिर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया. घटना के बाद परिजन दतौली चौकी गए जहां घंटों बैठने के बाद उन्हें ललौली थाना (Lalauli Thana) भेजा गया. एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने न तो उनकी FIR दर्ज की है ना ही मेडिकल कराया.
पहले गला दबाया फिर जबरन किया बलात्कार
फतेहपुर (Fatehpur) के ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के एक गांव में बीते एक जून की रात पीड़िता (19) अपने घर की छत में अकेले सो रही थी तभी पड़ोसी युवक घर के अंदर घुस आया और छत में जाकर युवती को दबोच लिया. मना करने पर उसने गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन उसके साथ बलात्कार किया.

न्याय के लिए पुलिस के चक्कर काट रही रेप पीड़िता
वहीं ललौली थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बातचीत करते हुए कहा कि पीड़िता का मुकदमा दर्ज हो चुका है साथ ही मेडिकल भी हो गया है. उन्होंने कहा रविवार को पीडिया का बयान लिया जाएगा. आपको बतादें कि एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने आनन फानन में FIR दर्ज की है.
