Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Local News: फतेहपुर में डंपरों की जोरदार भिड़ंत ! धू-धू कर जले ट्रक, दो लोग जिंदा जले

Fatehpur Local News: फतेहपुर में डंपरों की जोरदार भिड़ंत ! धू-धू कर जले ट्रक, दो लोग जिंदा जले
फतेहपुर में आग का गोला बने डंपर दो की मौत : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो डंपरों की जोरदार भिड़ंत से दोनों ट्रक आग का गोला बन गए. एक डंपर के अंदर मौजूद चालक और क्लीनर की जलकर मौत हो गई. घटना बांदा (Banda) बहराइच मार्ग के ललौली (Lalauli) थाना क्षेत्र के खटौली (Khatauli) के पास की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

फतेहपुर में आग का गोला बने डंपर, दो लोग जिंदा जले

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में गुरुवार भोर पहर दो डंपरों की जोरदार भिड़ंत हो गई और देखते ही देखते दोनों आग के गोले में तब्दील हो गए. घटना बांदा (Banda) बहराइच मार्च के ललौली (Lalauli) थाना क्षेत्र के खटौली के पास की है. जानकारी के मुताबिक देर विपरीत दिशा से आने वाले डंपर आपस में भिड़ गए और डीजल टैंक फटने से अचानक आग गई. बताया जा रहा है कि एक डंपर के चालक और क्लीनर उसी आग में जिंदा जल गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है. 

गिट्टी लेकर फतेहपुर आर हा था डंपर, आपस में हुई भिड़ंत

फतेहपुर के ललौली क्षेत्र के खटौली के पास बांदा की ओर से गिट्टी लेकर फतेहपुर की तरह आ रहे डंपर की बांदा की ओर जा रहे खाली डंपर से आमने सामने की भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी की डीजल टैंक फट गया और दोनों डंपरों में आग लग गई.

fatehpur_lalauli_trak_fire_news
फतेहपुर की ललौली में ट्रक चालक क्लीनर जिंदा जले : फोटो युगान्तर प्रवाह

आग इतनी भयंकर थी कि डंपर आग का गोला बन गए और धू-धू कर जलने लगे. जानकारी के मुताबिक आग लगते देख बांदा की तरफ जा रहे डंपर के चालक और क्लीनर भाग निकले लेकिन गिट्टी लेकर फतेहपुर आ रहे डंपर के चालक और क्लीनर उसी आग में फस गए और दोनों की उसी में जलकर मौत हो गई. 

डंपरों की आग पहुंची घरों तक, सामान हुआ ख़ाक 

फतेहपुर के ललौली क्षेत्र के खटौली में डंपरों में लगी आग इतनी जोरदार थी कि उसके आस पास बने माकान भी उसकी जद में आ गए. बताया जा रहा है कि घरों में मौजद काफी सामान जलकर ख़ाक हो गया.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

ग्रामीणों ने बताया की आग लगने से आस पास के लोग अपने अपने घरों को छोड़ बाहर निकल आए और पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. जानकारों की माने तो जबतक आग पर काबू पाया गया तब तक डंपर में मौजूद चालक और क्लीनर की मौत हो चुकी थी

पुलिस ने शवों को लिया कब्जे में, ट्रक मालिकों से किया संपर्क 

डंपरों की भिड़ंत से हुए अग्निकांड से चालक और क्लीनर की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ललौली थाना प्रभारी तारकेश्वर राय कहते हैं कि आपस में भिड़ंत से डीजल टैंक फट जाने से आग लगी है.

जिस डंपर के चालक और क्लीनर की मौत हुई है उसके कंपनी मालिकों से संपर्क किया गया है. उन्होंने कहा कि मरने वालों में इबरार अली (28) पुत्र शमीम अली निवासी ग्राम डिगसरी थाना असनद्रा जनपद बाराबंकी (Barabanki) जबकि दूसरा सख्स दिलीप (26) पुत्र राम कुमार कश्यप निवासी हथौधा थाना रामसनेहीघाट जिला बाराबंकी है. थाना प्रभारी करते हैं कि शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है और मामले को देखते हुए आगे की कर्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us