Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर चेकिंग के दौरान आग बबूला हुए चौकी इंचार्ज ! लात घूंसे से जमकर की पिटाई

Fatehpur News: फतेहपुर चेकिंग के दौरान आग बबूला हुए चौकी इंचार्ज ! लात घूंसे से जमकर की पिटाई
फतेहपुर पुलिस ने युवक की कर दी पिटाई : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि हेलमेट ना पहने पर चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गए और गाली गलौज करते हुए लात घूंसे और डंडे से पीटा. घटना बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र की है.

Fatehpur Bindki News: यूपी के फतेहपुर में पुलिस का ऐसा कारनामा सामने आया है जिसके चलते लोग तीखी प्रकिया दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान युवक द्वारा हेलमेट न लगाने पर चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गए.

आरोप है कि युवक को गाली गलौज करते हुए लात घूंसों से सुताई कर दी साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे डाली. मामला बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के जोनिहा चौकी क्षेत्र का है. घटना के बाद बिंदकी कोतवाल संजय पांडेय ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं.

चालान न काटने का अनुरोध करना युवक को पड़ा भारी 

फतेहपुर (Fatehpur) के जाफरगंज थाना (Jafarganj Thana) क्षेत्र के केवई के रहने वाले धीरेंद्र प्रताप सिंह मोटरसाइकल से जोनिहा (Joniha) सब्जी खरीदने आया था. बताया जा रहा है कि शहजादीपुर नहर पुल के पास जोनिहा चौकी इंचार्ज वाहन चेकिंग कर रहे थे.

धीरेंद्र प्रताप का आरोप है कि उसने हेलमेट नहीं लगाया था चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसको रोका और चालान करने की बात कही. धीरेंद्र ने कहा कि पुलिस से मैने अनुरोध किया कि मैं सब्जी लेने के लिए अचानक चला आया हूं मुझे हेलमेट पहनने का ध्यान नहीं रहा हो सके तो मेरा चालन मत काटिए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

युवक की बात सुनते ही चौकी इंचार्ज आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर जमकर लात घूंसे से पिटाई की साथ ही मोबाइल तोड़ दिया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात करने लगे. 

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

युवक ने कोतवाल से की मामले की शिकायत 

चौकी इंचार्ज की पिटाई से आहत धीरेंद्र प्रताप ने बिंदकी कोतवाली में जाकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ शिकायत की है. घटना के बाद युवक के परिजनों और उसके जानने वालों में काफी आक्रोश था.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

जानकारी के मुताबिक अगर चौकी इंचार्ज के खिलाफ पुलिस के कार्रवाई नहीं की तो युवक उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेगा. वहीं कोतवाल संजय पांडेय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच करने का आश्वासन दिया है.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us