Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में भीषण सड़क हा'दसा ! हाइवे पर गुलाटी मार कई बार पलटी Brezza, तीन की द'र्दनाक मौ'त

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में भीषण सड़क हा'दसा ! हाइवे पर गुलाटी मार कई बार पलटी Brezza, तीन की द'र्दनाक मौ'त
फतेहपुर में सड़क हादसा तीन की माैत, अमृतसर से कोलकाता जा रहे थे : Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में भीषण सड़क हादसे (Road Accident) के चलते तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. घटना खागा कोतवाली के कानपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे के ब्राह्मणपुर के पास की बताई जा रही है. अमृतसर से कोलकाता जा रहे थे Brezza कार सवार. माैके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Accident In Khaga: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में सड़क हादसे के चलते एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शुक्रवार तकरीबन दो बजे खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे में ब्राह्मणपुर गांव के पास अचानक एक Brezza Car अनियंत्रित होकर पलटी और रोड से नीचे खंती में जा गिरी.

जानकारी के मुताबिक अमृतसर से कोलकाता जा रहे थे कार सवार. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब तक तीनों को बाहर निकाला तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

ब्रेजा कार में सवार थे तीनों, एयरबैग भी नहीं बचा सके जिंदगी 

अमृतसर जिले के मातेवाड़ा थाना सुल्तानगढ़ निवासी जसबीर सिंह (50) हरचरनप्रीत (32) और गरुप्रीत (35) तीनों एक साथ अमृतसर (Amritsar) से कोलकाता (Kolkata) जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक गाड़ी हरचरनप्रीत चला रहा था.

fatehpur_road_accident_brezza_car_yugantar_pravah
ब्राह्मणपुर गांव के बाहर दुर्घटनाग्रस्त खड़ी Brezza कार : Image Yugantar Pravah

खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के ब्राह्मणपुर गांव के पास कानपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे पर जैसे ही पहुंचे की अचानक मारुति Brezza कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी. बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी की वो हाइवे से काफी दूर खंती में जा गिरी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

हादसे के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों के अनुसार कार के सभी एयरबैग खुले हुए थे लेकिन कोई भी होश में नहीं था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही कार सवारों को बाहर निकाला तीनों की मौत हो चुकी थी. 

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

चलती कार में झपकी आने से हुआ हादसा, आईडी कार्ड से हुई मृतकों की पहचान

फतेहपुर के कानपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे पर अचानक हुई कार दुर्घटना में प्रथम दृष्टया अचानक झपकी लग जाने की बात सामने आ रही है जिसकी वजह से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई. मृतकों की गाड़ी नंबर और उनके पास माैजूद पहचान पत्र से उनका नाम पते की जानकारी पुलिस को मिली है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

सीओ खागा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर को अचानक गाड़ी अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है जिसमें तीनों लोगों की माैके पर ही मौत हो गई है शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कर्रवाई की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us