Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर का क्रूर स्कॉर्पियो ड्राइवर ! मजदूर को रौंदा, 8 किलोमीटर तक घसीटता ले गया

Fatehpur News: फतेहपुर का क्रूर स्कॉर्पियो ड्राइवर ! मजदूर को रौंदा, 8 किलोमीटर तक घसीटता ले गया
फतेहपुर में मजदूर को टक्कर मार 8 किमी तक घसीटा (बाएं स्कॉर्पियो) दाएं प्रतीकात्मक फोटो: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक स्कॉर्पियो चालक ने ऐसा जघन्य अपराध किया है कि उसकी कल्पना नहीं की जा सकती. नेशनल हाईवे क्रॉस कर रहे एक मजदूर को टक्कर मारी और 8 किमी तक घसीटता चला गया. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हाईवे पार कर रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी और हादसे के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी. मजदूर स्कॉर्पियो के नीचे फंसकर करीब 8 किलोमीटर तक घिसटता चला गया. मामला सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि पूरी वारदात पीछा कर रहे कार सवार ने कैमरे में कैद कर ली.

शादी समारोह से लौट रहा था युवक, टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में फंसा 

फतेहपुर (Fatehpur) में रूह कंपा देने वाली घटना गुरुवार देर रात सामने आई है. बताया जा रहा है कि कोराई मोड़ के पास बने ईरा गार्डेन मैरिज हाल से अपने गांव चितौरा जा था तभी अल्लीपुर गांव के पास हाईवे क्रॉस करते समय कानपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी.

बताया जा रहा है युवक गाड़ी के नीचे फंस गया लेकिन चालक ने स्कॉर्पियो को रोका नहीं और उसको घसीटता चला गया. वायरल वीडियो में कुछ लोग कार से उसका पीछा करते हुए घटना को रिकॉर्ड कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक लोगों ने स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह रुका नहीं 

खून से लतपथ हो गया युवक का जिस्म, 8 किमी तक घसीटा 

मृतक की पहचान मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी रोहित प्रसाद पुत्र शीतल प्रसाद के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

बताया जा रहा है कि ARTO ऑफिस के पास स्कॉर्पियो का टायर फटने के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए. पीछा कर रहे कार सवार जब तक पहुंचे युवक की मौत हो चुकी थी. 

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

मौके पर पहुंची पुलिस, दर्ज हुआ मुकदमा 

पीछा कर रहे कार सवारों ने पुलिस को फोन करते हुए सूचना दी. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर स्कॉर्पियो को सीज कर दिया. एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दुर्घटना करने वाले चालक की तलाश की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है. लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. घटना का वीडियो अत्यंत विभत्स होने के कारण उसे अपलोड नहीं किया गया है.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us