Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में डीआईओएस को धमकी ! क्या नकल माफियाओं की चाल या अंदरूनी रंजिश?

Fatehpur News: फतेहपुर में डीआईओएस को धमकी ! क्या नकल माफियाओं की चाल या अंदरूनी रंजिश?
फतेहपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक को धमकी (दाएं राजेश कुमार फाइल फोटो): Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में DIOs राकेश कुमार को मिले के धमकी भरे गुमनाम पत्र से हड़कंप मचा हुआ है. यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam) से पहले मिले इस लेटर ने कई अंदेशों को जन्म दिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन नकल माफियाओं की नापाक कोशिशें भी जारी हैं. परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, जिससे असामाजिक तत्वों में खलबली मची हुई है.

इसी बीच, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार (डीआईओएस) को एक गुमनाम धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें उन्हें बेइज्जत कर तबादला कराने की बात कही गई है. 

डाक से मिला डीआईओएस को गुमनाम धमकी भरा पत्र

फतेहपुर के DIOS को बीते 5 फरवरी को कार्यालय के पते पर एक गुमनाम पत्र भेजा गया, जिसे 6 फरवरी को कार्यालय कर्मियों ने डीआईओएस को सौंपा. इस पत्र में कार्यालय के दो लिपिकों की छुट्टियां स्वीकृत न होने और वेतन कटौती के आदेश का जिक्र करते हुए दावा किया गया कि इससे नाराज एक बाबू डीआईओएस के खिलाफ साजिश रच रहा है. पत्र में यह भी कहा गया कि वह अधिकारी को बेइज्जत कर उनका तबादला कराने की योजना बना रहा है. 

कार्यालय में मची हलचल, एसपी से शिकायत 

धमकी भरा पत्र मिलने के बाद डीआईओएस कार्यालय में हड़कंप मच गया. डीआईओएस राकेश कुमार ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपने उच्चाधिकारियों को दी और पत्र की जांच की मांग की. डीआईओएस ने संबंधित बाबू से पूछताछ भी की, लेकिन उसने किसी भी तरह की साजिश से इनकार कर दिया. 

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

नकल माफियाओं की साजिश का अंदेशा

बोर्ड परीक्षाओं में सख्ती के कारण नकल माफियाओं को परेशानी हो रही है. ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि यह धमकी उनकी साजिश का हिस्सा हो सकती है. जिले में नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पहले ही सख्त कदम उठाए हैं, जिससे नकल गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

परीक्षा व्यवस्था पर कोई असर नहीं

डीआईओएस राकेश कुमार ने कहा कि धमकी भरे पत्र से परीक्षा की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. सभी केंद्रों पर नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी सख्ती बरती जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन की नजर हर संदिग्ध गतिविधि पर है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने शुरू की जांच

डीआईओएस की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पत्र भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह धमकी नकल माफियाओं की चाल है या फिर वाकई कार्यालय में किसी कर्मचारी के मन में दुर्भावना है. 

डीआईओएस को मिला यह धमकी भरा पत्र कई सवाल खड़े करता है. क्या यह नकल माफियाओं की साजिश है या फिर कार्यालय के किसी कर्मचारी की अंदरूनी रंजिश? फिलहाल, जिला प्रशासन परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us