Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: तीस कदम आगे चलो पीछे मत देखना ! फतेहपुर में महिला को संमोहित कर लाखों की टप्पेबाजी 

Fatehpur News: तीस कदम आगे चलो पीछे मत देखना ! फतेहपुर में महिला को संमोहित कर लाखों की टप्पेबाजी 
फतेहपुर में महिला को संमोहित कर लाखों की टप्पेबाजी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सरेराह महिला का ब्रेन वास करते हुए आरोपियों ने लाखों की टप्पेबाजी कर फरार हो गए. मामला सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के कचहरी गेट के पास का है. पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक महिला से टप्पेबाजी का ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसको सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. घटना बीते मंगलवार सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के पास की है.

बताया जा रहा है कि महिला 90 हज़ार रुपए लेकर पीएनबी (PNB) बैंक जा रही थी तभी अंजान दो युवकों ने महिला को संमोहित करते हुए पैसे और जेवर की टप्पेबाजी करते हुए फरार हो गए. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच फड़ताल में जुट गई है.

कलेक्ट्रेट से चंद कदमों की दूरी पर रेड एंड व्हाइट ने किया कमाल

फतेहपुर (Fatehpur) के गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) क्षेत्र के शाह कस्बे की रहने वाली नीलम गुप्ता पति स्व. सुरेंद्र कुमार बीते 4 फरवरी दोपहर करीब 2 बजे डाकघर कचहरी से 50 हजार रुपए निकालकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) रामा श्यामा जा रही थी.

बताया जा रहा है कि महिला घर से 40 हजार रुपए साथ लेकर आई थी. तहरीर के अनुसार जैसे ही वह कचेहरी गेट के सामने एलीजा शोरूम के पास खड़ी होकर बैंक का रास्ता खोज थी तभी रेड शर्ट पहने एक युवक उनके पास आया और बातचीत शुरू कर दी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

युवक ने खुद को हरिद्वार निवासी बताया और महिला की परेशानियों के बारे में चर्चा करने लगा. इसी दौरान सफेद शर्ट पहने दूसरा युवक भी वहां आ पहुंचा और उसने भी महिला के विषय में बताना शुरू कर दिया. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

भूत भविष्य और वर्तमान बताते हुए झटक लिए लाखों

बैंक का रास्ता खोज रही महिला को अकेली देख रेड एंड व्हाइट शर्ट पहने दो युवकों ने उसका भूत भविष्य और वर्तमान बताना शुरू कर दिया. युवकों की बातें सुनकर महिला संमोहित हो गई. अंजान लोगों के पास किसी शक्ति का एहसास करते हुए उसने वही किया जो वो चाहते थे.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

पैसे रहे बैग में उसने सोने के झुमके व दो लॉकेट उतारकर रख दिए. युवकों ने बैग लेते हुए महिला से 30 कदम आगे चलने को कहा और पीछे देखने से मना किया. बताया जा रहा है कि जैसे ही महिला कुछ कदम चली वैसे दोनों टप्पेबाज बैग लेकर फरार हो गए. 

होश आया तो बिलखने लगी पीड़िता 

टप्पेबाजों के फरार होने के बाद जब महिला ने बैग के बारे में सोचा तो फूट-फूट कर रोने. मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने उसे पुलिस के पास जाने को कहा.

सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) पहुंचने पर उसने तहरीर देकर न्याय की मांग की. थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us