Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: यूपी में बिजली निजीकरण की क्या साजिश हो रही है ! क्यों लग रहे हैं घोटाले के आरोप?

UPPCL News: यूपी में बिजली निजीकरण की क्या साजिश हो रही है ! क्यों लग रहे हैं घोटाले के आरोप?
फतेहपुर में बिजली विभाग के कर्मचारियों का विरोध (बाएं) प्रतीकात्मक फोटो (दाएं): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)में बिजली निजीकरण को लेकर विवाद बढ़ गया है. विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति फतेहपुर (Fatehpur) ने आरोप लगाया कि UPPCL प्रबंधन कंसल्टेंट नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव कर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचा कर घोटाला करना चाहती है.

Fatehpur UPPCL News: यूपी में बिजली व्यवस्था के निजीकरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश की शाखा फतेहपुर में कार्यरत कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) प्रबंधन द्वारा कंसल्टेंट की नियुक्ति प्रक्रिया में किए गए बदलावों से निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है. समिति का दावा है कि यह बदलाव निजी घरानों से मिलीभगत का संकेत हैं और इससे एक बड़े घोटाले की आशंका पैदा हो गई है.

फतेहपुर संघर्ष समिति ने जताई घोटाले की आशंका

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों – इं. जितेंद्र कुमार, धीरेंद्र सिंह, निसार खान, दीपक यादव, नवीन कुमार, धीरेंद्र पटेल, सुरेश मौर्य, और लवकुश कुमार ने कहा कि कंसल्टेंट की नियुक्ति प्रक्रिया में "हितों के टकराव" (Conflict of Interest) के प्रावधानों को शिथिल करना गंभीर चिंता का विषय है. इससे यह साफ संकेत मिलता है कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन कुछ निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की योजना बना रहा है.

कंसल्टेंट नियुक्ति प्रक्रिया में किए गए बदलाव

संघर्ष समिति के अनुसार, कंसल्टेंट नियुक्ति के लिए जारी टेंडर डॉक्यूमेंट (RFP) में बार-बार बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि एक पूर्व-निर्धारित कंपनी को फायदा पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है. प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

1. वार्षिक टर्नओवर की शर्तों में बदलाव:

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

  • पहले आरएफपी में कंसल्टेंट कंपनी के लिए 500 करोड़ रुपये के वार्षिक टर्नओवर की अनिवार्यता थी, जिसे घटाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया गया है.

2. कर्मचारियों की संख्या में कमी:

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

  • पहले कंसल्टेंट कंपनी के लिए 500 कर्मचारियों की अनिवार्यता थी, जिसे घटाकर 200 कर दिया गया है.

3. हितों के टकराव का प्रावधान शिथिल:

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

  • इससे यह आशंका बढ़ गई है कि कोई निजी कंपनी, जो पहले से ही पावर सेक्टर में किसी रूप में सक्रिय है, उसे ही कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया जाएगा और वह निजीकरण की नीति को अपने पक्ष में बनाएगी.
क्या दोहराया जाएगा आगरा फ्रेंचाइजी मॉडल का घोटाला?

संघर्ष समिति ने आगरा अर्बन डिस्ट्रीब्यूशन फ्रेंचाइजी का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भी इसी तरह निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए गलत आंकड़े प्रस्तुत किए गए थे. इसके कारण उपभोक्ताओं, पावर कॉरपोरेशन और सरकार को भारी नुकसान हुआ, जिसका खामियाजा आज भी भुगतना पड़ रहा है.

संघर्ष समिति का ऐलान: जनता को जागरूक किया जाएगा

संघर्ष समिति ने साफ किया कि बिजली कर्मी किसी भी हाल में इस निजीकरण को स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने सरकार से इस फैसले को तत्काल रद्द करने की मांग की और कहा कि अगर इस पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. समिति ने कहा कि वे इस मुद्दे को आम जनता के बीच ले जाकर निजीकरण से जुड़े घोटालों को उजागर करेंगे.

सरकार की पारदर्शिता नीति पर सवाल

संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि यूपी पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की यह गतिविधियां प्रदेश सरकार की पारदर्शिता नीति के खिलाफ हैं. यदि टेंडर प्रक्रिया में लगातार बदलाव होते रहे तो इससे सरकार की साख को भी नुकसान पहुंचेगा.

बिजली कर्मियों ने दी चेतावनी

बिजली कर्मियों का कहना है कि प्रबंधन झूठ और डर का माहौल बनाकर निजीकरण को आगे बढ़ाना चाहता है. लेकिन संघर्ष समिति इसे सफल नहीं होने देगी और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us