Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: यूपी के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह की बड़ी कार्रवाई ! 12 अधिकारियों के विरुद्ध शासन को भेजी रिपोर्ट

UP News: यूपी के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह की बड़ी कार्रवाई ! 12 अधिकारियों के विरुद्ध शासन को भेजी रिपोर्ट
कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने मंडल के 12 अधिकारियों के विरुद्ध शासन को भेजा पत्र: Image Credit Original Source

Moradabad News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (moradabad) कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह (IAS Aunjaneya Kumar Singh) ने मंडल के 12 अधिकारियों के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजी है. माना जा रहा है कि इसमें कार्रवाई तय है.

IAS Aunjaneya Kumar Singh: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद कमिश्नर के रूप में तैनात आईएएस आञ्जनेय कुमार सिंह ने अपनी कमिश्नरी में तैनात 12 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है.

वहीं कुछ अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर भी जांच और कार्रवाई चल रही है. उनके इस एक्शन के बाद चारो ओर हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि आञ्जनेय कुमार सिंह (Aunjaneya Kumar Singh) ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई की है.

कारोबारी से धन उगाही करने पर एसडीएम पर कार्रवाई 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिलारी मे तैनात रहे एसडीएम धनश्याम वर्मा के खिलाफ फर्नीचर कारोबारी से धन हड़पने के आरोप के चलते आञ्जनेय कुमार सिंह ने बीते 16 जुलाई 2023 को अपर मुख्य सचिव को रिपोर्ट भेजी थी. वहीं एसडीएम राजबहादुर के खिलाफ भी गड़बड़ झाला करने पर बीते अगस्त को शासन को पत्र लिख था. 

संभल में बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री से शिकायत 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संभल जनपद में मंडलायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. असमोली के क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा गया है.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

वहीं संभल की बीईओ बबीता सिंह के खिलाफ प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से शिकायत की गई है. जिले के तत्कालीन डीएसओ नरेंद्र तिवारी के खिलाफ बीते 4 अक्टूबर 2024 को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रशद से शिकायत की गई. इसके साथ ही तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी कन्हैया लाल सारस्वत जांच की जद में हैं. 

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

इन अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई

मीडिया को जानकारी देते हुए कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह (IAS Aunjaneya Kumar Singh) ने कहा कि मुरादाबाद नगर विधायक और प्रभारी मंत्री से गलत व्यवहार करने वाले आवास विकास के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है.

Read More: UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

वहीं विद्युत वितरण खंड तृतीय शैलेंद्र सिंह के खिलाफ अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को पत्र लिखा गया है. उन्होंने कहा कि रामपुर के मिलक ब्लाक के बीडीओ सुभाष चंद्र के खिलाफ भी शासन को बीते जुलाई में रिपोर्ट भेजी जा चुकी है.

इसके साथ ही मुरादाबाद की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही के विरुद्ध प्रमुख सचिव को पत्र लिखा गया है. माना जा रहा है कि कुछ अधिकारियों पर स्थानीय स्तर पर और कुछ के खिलाफ शासन स्तर पर कार्रवाई तय है.

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us