Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन ! CMO सस्पेंड, फतेहपुर सहित कई डॉक्टरों पर गिरी गाज

UP News: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक्शन ! CMO सस्पेंड, फतेहपुर सहित कई डॉक्टरों पर गिरी गाज
यूपी के श्रावस्ती सीएमओ और फतेहपुर स्त्री रोग विशेषज्ञ को ब्रजेश पाठक ने किया निलंबित (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Brajesh Pathak News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने श्रावस्ती के CMO और फतेहपुर के एक चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है वहीं कई जनपदों के डॉक्टरों पर गाज गिराई है.

UP News: यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने श्रावस्ती (Shravasti) जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. अजय प्रताप सिंह को अवैध प्राइवेट अस्पतालों पर अंकुश ना लगा पाने और कई मामलों में अनियमितता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है.

वहीं फतेहपुर (Fatehpur) जिले में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुण्ड्रीक कुमार गुप्ता (Dr Pk Gupta) को सस्पेंड करते हुए सिद्धार्थ नगर (Siddharthnagar) सीएमओ कार्यालय से संबद्ध करने की प्रभावी कार्रवाई की है. इसके साथ ही कई अन्य जनपदों के डॉक्टरों पर कार्रवाई और जांच के निर्देश दिए हैं. 

फतेहपुर के डॉक्टर सस्पेंड, सीएमओ और सीएमएस पर लटकी तलवार 

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बुधवार को प्रदेश के कई डॉक्टरों और चिकित्सा अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है. फतेहपुर (Fatehpur) जिले में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पुण्ड्रीक कुमार गुप्ता (Dr Pk Gupta) को सस्पेंड करते हुए सिद्धार्थ नगर जनपद के सीएमओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बीते दिनों डॉ पीके गुप्ता का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें सरकार, शासन व प्रशासन सहित उच्चाधिकारियों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

उन्होंने कहा कि शासन को उचित समय पर प्रकरण की जानकारी उपलब्ध ना कराने पर सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है वहीं ऑडियो में सदर अस्पताल के सीएमएस को प्रतिमाह पैसे दिए जाने के आरोप में उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. 

सूबे के कई चिकित्सकों पर गिरी गाज 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुल्तानपुर (Sultanpur) के सीएमओ डॉ. ओपी चौधरी और सीएचसी लम्भुआ (सुल्तानपुर) के पूर्व अधीक्षक के विरुद्ध कई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच मंडलीय अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को दिया गया है. 

इसके अलावा पीलीभीत (Pilibhit) जनपद के जमानाबाद सीएचसी में तैनात दन्त शल्यक डॉ. प्रतिष्ठा सिंह, अमेठी (Amethi) के गौरीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुमार द्वारा लगातार अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य को विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. 

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us