Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में NGT के मानकों के विपरीत हो रहा अवैध खनन, डीएम से शिकायत

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में NGT के मानकों के विपरीत हो रहा अवैध खनन, डीएम से शिकायत
फतेहपुर में अवैध खनन को लेकर डीएम रविंद्र सिंह से शिकायत (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में NGT के मानकों से इतर हो रहे अवैध खनन और ओवरलोडिंग से क्षुब्ध एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) से शिकायत की है

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal) के मानकों के विपरीत हो रहे अवैध खनन (Illegal Mining) को लेकर डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) से एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को शिकायत की है.

आरोप है कि यमुना की जलधारा में मशीनों से अवैध खनन किया जाता है साथ ही ओवरलोड वाहनों से क्षेत्र की सड़कों को क्षतिग्रस करते हुए माफिया मनमानी करते हैं. आरोप में ये भी है कि इस पूरे खेल में विभागीय अधिकारी, परिवहन तंत्र, पुलिस, राजस्व कर्मी माफियाओं और राजनैतिक नेताओं का पूरा संरक्षण होता है. 

अवैध खनन से जनता त्रस्त, नेताओं की भारती है जेब 

फतेहपुर (Fatehpur) में यमुना और गंगा नदी में हो रहे अवैध खनन (Illegal Mining) को लेकर सपा नेता संतोष द्विवेदी की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) से शिकायत की है.

संतोष कहते हैं कि यमुना नदी में मुख्य रूप से असोथर, गाजीपुर, ललौली और गंगा नदी में हुसैनगंज थाना क्षेत्र में NGT के मानकों के विपरीत अवैध खनन करते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भूखंडों में रॉयल्टी को लेकर बड़ा खेल हो रहा है.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

ओवरलोड ट्रकों को आवासीय क्षेत्रों से निकाल कर क्षेत्र की सड़कों को ध्वस्त किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. धूल मिट्टी के प्रदूषण से क्षेत्र की जनता बीमार हो रही है. मरका पुल से भारी वाहनों को निकाला जा रहा है जबकि वो अभी तक यातायात के लिए भी खोला नहीं गया है. 

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

राजनैतिक संरक्षण में हो रहा अवैध खनन

प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजनैतिक संरक्षण के चलते खनन माफिया मनमानी कर रहे हैं. रात में यमुना की धारा से मौरंग निकाल कर डंप की जाती है और खनन क्षेत्र से ज्यादा अवैध खनन किया जाता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आरोप है कि इस पूरे खेल में पुलिस, राजस्वकर्मी, परिवहन और विभागीय कर्मचारी मिल कर काम करते हैं. क्षेत्र की जनता के विरोध और शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.

प्रतिनिधि मंडल में सपा नेता संतोष द्विवेदी, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, मंज़र यार, वीरेंद्र यादव, एडवोकेट मणि प्रकाश दुबे, रणजीत सिंह पटेल, एडवोकेट इंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us