Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: यूपी के सुल्तानपुर में पिता का अनोखा अंतिम संस्कार ! ढोल नगाड़े में बेटे का भांगड़ा डांस, श्मसान तक नहीं रुके पैर

UP News: यूपी के सुल्तानपुर में पिता का अनोखा अंतिम संस्कार ! ढोल नगाड़े में बेटे का भांगड़ा डांस, श्मसान तक नहीं रुके पैर
सुल्तानपुर में पिता के अंतिम संस्कार में जमकर डांस, अनोखी विदाई: Image Credit Original Source

Sultanpur Funeral Dance

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले में 88 वर्षीय पिता के अंतिम संस्कार में बेटे ने जमकर डांस किया और श्मशान घाट तक उसके पैर नहीं रुके. अनोखा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड के दुर्गापुर मोहल्ले का है.

Sultanpur Funeral Dance: यूपी के सुल्तानपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. पिता के अंतिम संस्कार में बेटे ने जश्न मनाते हुए जमकर भांगड़ा डांस किया और नोटों की बारिश की. यहां तक कि श्मशान घाट तक बेटे ने थिरकना नहीं छोड़ा. मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर इलाके का है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है

88 वर्षीय पिता के अंतिम में फूलों से सजी सेज, बजे ढोल नगाड़े 

सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड के दुर्गापुर में उस समय जश्न का माहौल हो गया जब 88 वर्षीय रामकिशोर मिश्रा की अंतिम विदाई होने वाली थी.

बताया जा रहा है कि उनके बेटे श्रीराम ने इसे अनोखे ढंग से मनाने का फैसला किया. रोने-धोने के बजाए ढोल नगाड़े मंगवाए गए और अर्थी को डोली की तरफ फूलों से सजाया गया. श्मशान घाट तक बेटा श्रीराम के साथ परिजन और ग्रामीण भी इस ग़मी में जमकर थिरके.

अंतिम संस्कार की कराई गई वीडियोग्राफी, हुई नोटों की बारिश

पिता रामकिशोर मिश्रा के गोलोकवासी होने पर बकायदा पूरे अंतिम संस्कार की वीडियोग्राफी कराई गई और डांस करते हुए अर्थी पर खूब नोट भी उड़ाए गए जैसे शादी विवाह में अक्सर लोगों द्वारा किया जाता है.

Read More: यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

श्मशान घाट तक थिरकने के बाद उनका विधवत अंतिम संस्कार किया गया. बताया जा रहा है कि श्रीराम मिश्रा के पिता की 20 दिन पहले मृत्यु हुई थी तो बेटे ने इसे धूमधाम से मनाने के लिए सोचा 

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

तेरहवीं में भी चला डीजे, क्या कहा श्रीराम मिश्रा ने? 

बुजुर्ग पिता रामकिशोर मिश्रा के अंतिम संस्कार के बाद तेरहवीं की गई. बताया जा रहा है कि उस दिन भी डीजे लगवाकर खूब डांस किया गया साथ ही ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी की शादी हो रही हो.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद उनके बेटे श्रीराम मिश्रा ने मीडिया से कहा कि उनके पिता ने एक लंबा सुखमय जीवन जीया है. हमारे परिवार ने अपने पिता को रोने-धोने के बजाए सच्ची श्रद्धांजलि दी है जिससे उनकी आत्मा को कष्ट ना हो. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से उनके पिता का आशीर्वाद हमेशा परिवार के ऊपर बना रहेगा.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us