Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर में सड़कों को लेकर साध्वी का विरोध ! जेपी नड्डा करते रहे हाईवे की बात

Fatehpur News Today: फतेहपुर में सड़कों को लेकर साध्वी का विरोध ! जेपी नड्डा करते रहे हाईवे की बात
फतेहपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) बिंदकी (Bindki) में लोकसभा चुनाव के प्रचार में आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें घमंडिया गठबंधन बताया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनपद में मेडिकल कॉलेज बनने से पहले यहां बम बनते थे गुंडा राज था लेकिन सड़कों का जिक्र करते हुए भूल गए की जनपद में साध्वी का विरोध हो रहा है.

फतेहपुर में पहले बनते थे बम अब है मेडिकल कॉलेज 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) बिंदकी (Bindki) में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताया. जेपी नड्डा के कहा कि फतेहपुर में पहले बम बनते थे आज यहां मेडिकल कॉलेज है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोदी सरकार के कार्यकाल की बात करते हुए कहा कि भारत आज आर्थिक मामले में 5वें नंबर पर है और आगे सरकार बनने पर इसे दूसरे नंबर पर लायेंगे.

हाईवे की बात करते हुए नड्डा भूले जनपद की सड़कों का हाल 

फतेहपुर की बिंदकी (Bindki) में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाईवे और एक्सप्रेस वे की बात की लेकिन जनपद की सड़कों को लेकर साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) के विरोध को भूल गए. आपको बता दें कि बीते शनिवार को हसवां विकास खंड की ग्राम पंचायत सराय मोहन सलेमपुर में साध्वी निरंजन ज्योति चुनाव प्रचार करने के लिए गईं थीं जहां लोगों ने हांथ में तख्तियां लेकर रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए विरोध किया था.

बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति बिना कुछ बोले ही वहां से बैरंग लौट गईं. असोथर विकास खंड की बात करें तो ओनई मजरा कोर्स कनक के ग्राम वासियों ने खराब रोड के चलते जिलाधिकारी को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया है. वहीं गाजीपुर असोथर मार्ग को लेकर भी लोग साध्वी का विरोध कर रहे हैं.

fatehpur_news_today_malwan_dawatpur
फतेहपुर दावतपुर गांव में चुनाव का बहिष्कार : फोटो युगान्तर प्रवाह

मलवां विकास खंड की ग्राम पंचायत दावतपुर के ग्रामवासियों ने बकायदा रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर अपनी ग्राम सभा में लगा रखा है. ग्रामवासियों का कहना है कि आज़ादी के बाद केवल एक बार इस रोड का निमार्ण हुआ है जो की 6 महीने में ही ध्वस्त हो गई. ग्रामवासी कहते हैं कि कई बार क्षेत्रीय विधायक और सांसद को पत्र लिखा मिलने भी गए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ इसलिए इस बार वोट का पूर्ण बहिष्कार होगा.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

फतेहपुर का कोराई बाईपास हुआ बंद, शुरू होने की आश देखते रहे लोग

फतेहपुर बांदा-बहराइच मार्ग के कोराई बाईपास काम पिछले पांच सालों से ज्यादा समय से बंद पड़ा है आखिरकार लोगों की आस उस समय बुझ गई जब कंपनी ने इसे पूर्ण रूप से बंद कर दिया. कोराई मार्ग के ध्वस्तीकरण से ट्रकों का संचालन शहर के अंदर से हो रहा है जिससे आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गवां रहे हैं. जिसको लेकर कई बार साध्वी निरंजन ज्योति से लोगों ने शिकायत भी की लेकिन बाईपास का काम शुरू नहीं हुआ. माना जा रहा है कि इसका सीधा असर लोकसभा चुनाव में पड़ सकता है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

उज्ज्वला सिलेंडर तो मिला लेकिन महंगी हो गई गैस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदकी में इज्जत घर और उज्ज्वला गैस की बात कर रहे थे सभा की समाप्ति के बाद जब ग्रामीणों से पूछा गया तो उन्होनें कहा कि गैस सिलेंडर तो मिला लेकिन गैस इतनी मंहगी है कि उसको भरवाने के लिए पैसे भी नहीं हैं. सभा के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि जनता में बहुत ताकत होती है अब आपको तय करना है कि आप किसकी सरकार चाहते हो जो भारत को विकसित भारत बनाए या वो जो इसे रसातल में ले जाए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us