Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rahul Gandhi Marriage: रायबरेली में रैली कर रहे राहुल गांधी से जब पूछा शादी को लेकर सवाल ! हंसते हुए मंच से राहुल ने दिया ये जवाब

Rahul Gandhi Marriage: रायबरेली में रैली कर रहे राहुल गांधी से जब पूछा शादी को लेकर सवाल ! हंसते हुए मंच से राहुल ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी, रायबरेली में रैली करते

लोकसभा चुनाव का चौथा चरण जारी है. उधर रायबरेली (Raibareilly) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका वाड्रा रैली कर चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. राहुल के सम्बोधन के बाद सभा में से किसी ने राहुल गांधी से शादी को लेकर सवाल कर दिया. जिसपर राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा कि अब जल्दी करनी पड़ेगी.

रायबरेली में जोर-शोर से चुनावी प्रचार

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर पूरी ताकत झोंक रहे हैं. कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली सीट से अंतिम समय पर यहां से कांग्रेस ने अपने पत्ते खोले और राहुल गांधी को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया था. जिसके बाद राहुल गांधी लगातार सक्रिय होकर चुनावी जनसभा कर रहे हैं यही नहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा भी पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक रही है. घर-घर जाकर विशेष अभियान चला रही हैं. आपको बता दें कि रायबरेली में 20 मई को वोटिंग होनी है. राहुल गांधी रायबरेली में जोर-शोर से रैली कर रहे हैं आज भी वे यहां पहुंचे और रैली की.

राहुल से शादी पर किया सवाल

इस बीच राहुल ने अपने सम्बोधन में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. सम्बोधन के अंत में जनसभा के बीच में से उनसे किसी ने सवाल कर दिया उनके साथ प्रियंका भी मौजूद थीं, जिसपर उन्होंने राहुल से कहा कि पहले इनका जवाब दे दो, दरअसल राहुल से पूछा गया की आप शादी कब कर रहे हैं, जिसपर राहुल ने हंसते हुए कहा कि अब जल्दी करनी पड़ेगी. जिसका वीडियो भी सामने आया है. जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

Read More: Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

कांग्रेस के लिए खास है ये सीट

कांग्रेस का गढ़ कहीं जाने वाली रायबरेली सीट पर इस बार कांग्रेस ने अंत समय पर अपने पत्ते खोले. दरअसल यहां से अब तक सोनिया गांधी लड़ती रहीं और जीतती रहीं, लेकिन स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण उन्होंने राजस्थान राज्यसभा में सदस्यता ले ली थी. तबसे रायबरेली सीट पर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी जिस पर कांग्रेस ने आखिरी समय पर रायबरेली सीट पर राहुल गांधी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था. उनके सामने बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह है. राहुल गांधी इन दिनों लगातार रायबरेली में जोर-जोर से चुनावी प्रचार और रैली कर रहे हैं और उनके साथ प्रियंका वाड्रा भी लगातार पूरी ताकत झोंकते हुए दिखाई दे रही हैं.

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us