Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Khaga News: फतेहपुर में कैंडल मार्च निकालने वाले 41 लोगों पर मुकदमा ! सपा ने बताया दोहरा चरित्र

Fatehpur Khaga News: फतेहपुर में कैंडल मार्च निकालने वाले 41 लोगों पर मुकदमा ! सपा ने बताया दोहरा चरित्र
फतेहपुर में कैंडल मार्च करने वाले 42 लोगों पर मुकदमा (बाएं सपा नेता संतोष द्विवेदी): Image File Photo

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में छात्रा का शव खागा पहुंचने पर कैंडल मार्च निकालने वाले 41 लोगों पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. एफआईआर में 6 लोग नामजद हैं जबकि 30 से 35 अज्ञात हैं

Fatehpur Khaga News: यूपी के फतेहपुर में स्कूल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने वाली छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद बीते शनिवार को खागा पहुंचा था जिसको लेकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकालते हुए प्रदर्शन किया.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करते हुए हटाया था. जानकारी के मुताबिक रविवार को छात्रा अंतिम संस्कार होने के बाद देर रात पुलिस ने छः नामजद और 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक इनमें से कई सपा नेता भी हैं

खागा चौक चौराहे को जाम कर किया उग्र प्रदर्शन 

फतेहपुर (Fatehpur) के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के चौक चौराहे पर एम्बुलेंस से छात्रा का शव ले जाते समय कई लोगों ने गाड़ी को रोक कर उग्र प्रदर्शन किया और चौराहे को जाम कर दिया.

पुलिस की तहरीर के मुताबिक कैंडल मार्च में शामिल हैदर सिद्दीकी पुत्र अनवर आलम, नूर आलम पुत्र मुमताज, राजा यादव पुत्र रामप्रकाश, प्रेम नारायण विश्वकर्मा उर्फ पप्पू विश्वकर्मा पुत्र स्व महावीर प्रसाद विश्वकर्मा, उमर खान पुत्र करीम अली, मनीष दिवाकर पुत्र मुन्ना दिवाकर सहित 30 से 35 व्यक्ति अज्ञात द्वारा एम्बुलेंस को रोककर उग्र प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए खागा चौक को चारों ओर से जाम कर दिया गया जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

चारो ओर अफरा तफरी मच गई. आपको बतादे कि इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शुक्ल की तहरीर पर बीएनएस की धारा 191(2), 190, 126(2),132 और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

सपा ने कहा प्रशासन का दोहरा चरित्र 

कैंडल मार्च करने वाले लोगों पर पुलिस की कार्रवाई को दोहरा चरित्र बताते हुए सपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य संतोष द्विवेदी कहते हैं कि डॉ. अमित शर्मा के केस में पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में घुस कर प्रदर्शन और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि कैंडल मार्च एक अहिंसात्मक विरोध प्रदर्शन है उसको लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है जो कि सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us