Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरिफ गिरफ्तार ! हिंदू संगठनों ने थाने का किया था घेराव

Fatehpur UP News: फतेहपुर में देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरिफ गिरफ्तार ! हिंदू संगठनों ने थाने का किया था घेराव
फतेहपुर में सोशल मीडिया में हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी करने वाला आरिफ पुलिस की गिरफ्त में (बाएं) : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सोशल मीडिया में हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने आरिफ खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बजरंग दल (Bajrang dal) ने इसके खिलाफ सदर कोतवाली का घेराव किया था.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया. बजरंग दल के सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह जनसेवक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शनिवार को आरोपी आरिफ खान (26) पुत्र शाकिर अली निवासी गैस एजेंसी रोड शादीपुर सदर कोतवाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बताया जा रहा है बीते 6 जून को आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से हिंदू देवी देवताओं पर आपत्ति जनक टिप्पणी की थी जिसके बाद पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न करने पर बजरंग दल (Bajrang Dal) और विहिप कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था.

बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली का घेराव 

फतेहपुर (Fatehpur) में सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले ने इतना तूल पकड़ा की पुलिस को आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जेल भेजना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक इंस्ट्राग्राम पर आपत्ति जनक पोस्ट करने के बाद बजरंग दल (Bajrang Dal) के सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह जनसेवक ने सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस की लचर व्यवस्था को देखते हुए शुक्रवार देर शाम बजरंग दल और विहिप के नेता कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों को कोतवाली का घेराव करना पड़ा.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

मामला बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी आरिफ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए शनिवार सुबह उसे पटेल नगर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया. 

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

विहिप ने कहा उन्माद फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा 

हिंदू देवी देवताओं पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने के मामले में आगे आए विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय ने कहा कि हम सबके आराध्य श्री राम माता सीता और मां कौशल्या को लेकर जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया वो अक्षम्य है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज में उन्माद फैलाना चाहते हैं जिन्हें उचित दंड देना आवश्यक है. विहिप नेता कहते हैं कि हम किसी भी संप्रदाय के विरोधी नहीं हैं लेकिन जब हमारे देवी देवताओं पर कोई आपत्ति जनक बात करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us