Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bindki News Video: फतेहपुर की पुलिस चौकी के अंदर दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लात घूंसे

Fatehpur Bindki News Video: फतेहपुर की पुलिस चौकी के अंदर दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लात घूंसे
Fatehpur Bindki News Video: फतेहपुर की सरकंडी चौकी में मारपीट: फोटो वायरल वीडियो स्क्रीन शॉट

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बिंदकी कोतवाली की सरकंडी चौकी के अंदर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

फतेहपुर में पुलिस के सामने पीड़ित पक्ष के साथ जमकर मारपीट 

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस चौकी के अंदर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. ताबड़तोड़ लात घूंसों और गली गलौज के साथ पीड़ित पक्ष को धमकाया गया. मामला बिंदकी (Bindki) कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी चौकी का है. पुलिस वालों के सामने पीड़ित पक्ष को मारा पीटा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि खड़ी कार में बस की टक्कर लगने से कार का शीशा टूट गया जिससे दोनों पक्षों में विवाद होने लगा. पीड़ित पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां बस मालिक और उसके साथियों ने कार सवार को जमकर मारा पीटा. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है.

खड़ी कार में बस ने मारी टक्कर, पीड़ित को चौकी में धोया

जाफरगंज थाना (Jafarganj) क्षेत्र के रहने वाले नीरज सिंह अपनी कार से बिंदकी जा रहे थे कार में उसका छोटा भाई कोमल भी था. बताया जा है कि मंडराव के पास नीरज कुछ काम से रुक गया और अपनी कार को रोड किनारे खड़ा कर दिया. जानकारी के मुताबिक निजी बिंदकी की तरफ से आ रही बस ने खड़ी कार में टक्कर मार दी जिससे कार का शीशा टूट गया.

कार के क्षतिग्रस्त होने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी. पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी जिसपर पुलिस ने बस और कार को अपने कब्जे में ले लिया. पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर सरकंडी पुलिस चौकी पहुंचा तो अचानक चौकी के अंदर ही बस मालिक सोनू अवस्थी, राजेश अवस्थी, दिवाकर अवस्थी और एक अज्ञात ने नीरज और कोमल के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. पुलिस के सामने हुई इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर. घटना में पीड़ित पक्ष को गंभीर चोटें भी आईं हैं. 

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

पुलिस चौकी के अंदर मारपीट का वीडियो वायरल, महकमें में मचा हड़कंप 

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सरकंडी चौकी के अंदर हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. घटना सोमवार की बताई जा रही है. पुलिस ने पीड़ित पक्ष नीरज की तहरीर के आधार पर फतेहपुर मुराइन टोला निवासी बस मालिक सोनू अवस्थी, राजेश अवस्थी, दिवाकर अवस्थी और एक अज्ञात के खिलाफ़ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. नीरज सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि पुलिस वालों ने उसकी और उसके भाई को कमरे बंद कर दिया जिससे उन दोनो की जान बची.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us