Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: खेत बेंचकर कर्ज उतारने आए पिता को कलयुगी बेटे ने उतारा मौत के घाट

Fatehpur Murder News: खेत बेंचकर कर्ज उतारने आए पिता को कलयुगी बेटे ने उतारा मौत के घाट
फतेहपुर में बेटे ने की पिता की हत्या कर्ज़ उतारने मुम्बई से आया था प्रॉपर्टी डीलर

यूपी के फतेहपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्यारे बेटे को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में प्रापर्टी के लिए कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या
  • फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरइयां गांव का मामला, इकलौते बेटे का कर्ज उतारने आया था पिता
  • मुंबई में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था मनीराम गुरुवार को फ्लाइट से आया था, दो बीघे खेत बेंचकर उता

Fatehpur Murder News Bindki : यूपी के फतेहपुर में प्रापर्टी डीलर पिता की कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरइयां गांव है जहां शनिवार करीब 11 बजे बेटे और बहू से मिलने आए पिता की बेटे ने बेरहमी से हत्या कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई.

कर्ज उतारने के लिए पिता ने बेंचे खेत गुस्साए बेटे ने कर दी हत्या (Fatehpur Murder News)

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरइयां गांव निवासी मनीराम निषाद (55) मुंबई में रहकर प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था. बेटे ने कई लोगों से बहुत सारा कर्ज ले रखा था जिसकी वजह से वह गुरुवार को फ्लाइट से आया और कल्याणपुर थाने के नैनवा खेड़ा गांव में अपनी बेटी के घर रुका. शुक्रवार के दिन मनीराम बिंदकी तहसील गया और अपने गांव के लटूरी सिंह को 16 लाख रुपए में दो बीघे जमीन का बायनामा करा दिया और पैसे लेकर कर्जदारों का कर्ज चुकाया.

जानकारी के मुताबिक उसी रात प्रापर्टी डीलर अपने गांव के प्रधान के घर रुका और दूसरे दिन अपने बेटे सुनील उर्फ गुड्डा और उसकी पत्नी नीलम और अपनी दो पोतियों से मिलने घर गया कुछ देर बात करने के बाद मनीराम ने नहाने की बात कही. जैसे ही वह स्नान करने आंगन पहुंचा और कपड़े उतारे तभी उसका बेटा गुस्से से कुल्हाड़ी लेकर आया और पिता पर जोरदार प्रहार कर दिया जिससे मौके पर ही मनीराम की मौत हो गई. घटना के बाद सुनील घर के बाहर से कुंडी लगाकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद घबराई सुनील की पत्नी नीलम छत से अपनी बेटियों के साथ पड़ोसियों के घर पहुंच कर पूरी बात बताई. हत्या के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल (Fatehpur Murder News)

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

प्रापर्टी डीलर मनीराम की हत्या के बाद क्षेत्रीय पुलिस और एसपी राजेश कुमार सिंह सहित एएसपी विजय शंकर मिश्र सहित फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य लेते हुए लोगों से घटना की जानकारी ली. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीराम की हत्या उसके बेटे के द्वारा धारदार हथियार से की गई है और मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेज दी गई है मामले में अभियोग पंजीकृत करते हुए जांच की जा रही है

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us