Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In Fatehpur: फतेहपुर में युवक की हत्या कर फरार हुआ भाई ! मासूमों ने देखा दहशत का मंजर, पत्नी का भी हुआ था मर्डर

Crime In Fatehpur: फतेहपुर में युवक की हत्या कर फरार हुआ भाई ! मासूमों ने देखा दहशत का मंजर, पत्नी का भी हुआ था मर्डर
फतेहपुर में भाई ने की भाई की हत्या : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार कर माैके से फरार हो गया है. घटना कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के बड़ौरी गांव के सड़क किनारे की है जहां झोपड़ी बनाकर गरीब परिवार रहता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Crime In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में मामूली विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. घटना शनिवार रात कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के बड़ौरी गांव के पास की है. बताया जा रहा है कि रविवार को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि आरोपित भाई की तलाश में जुट गई है. 

टीवी के मरीज़ भाई की बेरहमी से कर दी हत्या, झोपड़ी बनाकर रहता था परिवार

फतेहपुर (Fatehpur) के असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के कस्बा निवासी जितेंद्र कुमार (35) अपनी मां केसरी कुमारी (75) बेटा अनुज (14) बेटी पलक (11) और भाई सत्यनारायण के साथ कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी गांव के पास सड़क किनारे झोपड़ी डाल कर रहता था. जानकारी के अनुसार जितेंद्र के तीन और भाई हैं जो बाहर रहते हैं.

बताया जा रहा है कि जितेंद्र की पत्नी की हत्या हुई थी जिसके बाद उसने असोथर छोड़ दिया था. सड़क किनारे रहते हुए पूरा परिवार चूड़ी और कॉस्मेटिक का सामान बेंचकर अपना गुजर बसर करता था. वहीं जितेंद्र टीबी का मरीज बताया जा रहा है जिसका इलाज चल रहा था.

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात कांटे वाली तार को हटाने को लेकर जिन्तेंद्र और उसके छोटे भाई सत्यनारायण के बीच अचानक विवाद हो गया. झगड़ा इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने लगातार कई वार करते हुए बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में ही सत्यनारायण ने उसे झोपड़ी में लिटा दिया. सुबह जैसे ही जितेंद्र की मौत हुई आरोपी माैके से फरार हो गया. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

मासूमों की सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंज़र 

कांटे वाली तार को हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि सत्यनारायण ने अपने ही भाई को लहूलुहान कर दिया इसके बाद घायल अवस्था में झोपड़ी के अंदर लिटाकर रात भर वहीं बैठा रहा.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

बताया जा रहा है कि जितेंद्र लगातार दर्द से कराहता रहा और भोर पहर उसने दम तोड़ दिया. घबराया आरोपी मौके से फरार हो गया. जितेंद्र के बच्चों की आंखों में पूरी घटना सीसीटीवी की तरह कैद हो गई.

आस-पास के लोगों की सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची जितेंद्र के बच्चों ने घबराए मन से पूरी घटना पुलिस को बता दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us