Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में नहीं बंद हो रहा सांप के डसने का सिलसिला ! छठवीं बार काटा, कहीं तंत्र के वशीकरण में तो नहीं कोबरा

Fatehpur News: फतेहपुर में नहीं बंद हो रहा सांप के डसने का सिलसिला ! छठवीं बार काटा, कहीं तंत्र के वशीकरण में तो नहीं कोबरा
फतेहपुर में छठवीं बार कोबरा ने विकास को काटा : Image File Photo Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सौरा गांव के रहने वाले विकास दुबे (Vikas Dubey) को पिछले 40 दिनों के अंदर काला सांप (Black Snake) 6 बार काट चुका है. पांचवी बार मौसी के घर में काटने के बाद घटना अखबारों की सुर्खियां बनी थी. लेकिन बीते शनिवार के दिन छठवीं बार काटने से विकास फिर से अस्पताल में भर्ती हो गया. घटना के बाद जहां डॉक्टरों में हैरानी है वहीं परिजनों में दहशत घर कर गई है. कुछ लोग इसे तंत्र और वशीकरण से जोड़ कर भी देख रहे हैं.

Fatehpur Snake News: फतेहपुर में लगातार सांप (Snake) काटने की मामला रुकने का नाम नहीं ले रही है. इस घटना के बाद साउथ की एक मूवी "एक अजीब दास्तान शापित" के दृश्य आंखों के सामने उभरकर आते हैं जिसमें एक सांप को वशीकरण करके एक युवक को काटने के लिए भेजा जाता है.

जिले में ऐसी ही घटना 24 वर्षीय विकास दुबे (Vikas Dubey) के साथ लगातार हो रही है. बताया जा रहा है कि शनिवार करीब साढ़े चार बजे सोते समय कोबरा ने उसे छठवीं बार डस लिया. घबराए परिजन उसे लेकर उसी अस्पताल में पहुंचे जहां डाक्टर उसे देख कर फिर हैरान हो गए. 

मौसी हो या चाचा सभी जगह पहुंच रहा है काला सांप 

फतेहपुर (Fatehpur) सौरा गांव के रहने वाले विकास दुबे को पांचवी बार मौसी के घर राधानगर में सांप ने काटा था उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के बाद वह ठीक हो गया था. बताया जा रहा है कि शनिवार 6 जुलाई के दिन विकास अपने गांव सौरा में था लेकिन डर की वजह से वो चाचा के घर में सोया हुआ था.

दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे सांप ने उसके हांथ में काट लिया और अचानक गायब हो गया परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सांप कहीं नहीं दिखा. आनन फानन में उसे फिर से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज जारी है. 

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

विकास दुबे के पीछे पड़ा है सांप, पिछले 40 दिनों में 6वीं बार काटा

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के सौंरा गांव (Saura Village) निवासी विकास दुबे (Vikas Dubey) पिछले 40 दिनों से एक काले सांप (Black Snake) से परेशान हैं. सांप लगातार विकास का पीछा कर रहा है.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

पहली बार दो जून की रात करीब नौ बजे सांप ने काटा घबराए परिजन उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए वहां इलाज के बाद वो ठीक हो गया. घर वापस आया तो 10 जून की रात को विकास को फिर से सांप ने काट लिया. परिजन फिर से उसी अस्पताल लेकर गए और वो ठीक होकर वापस आ गया.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

तीसरी और चौथी बार भी यही हुआ बार-बार काला सांप उसे कटता और उसे अस्पताल में अचेत अवस्था में ले जाना पड़ता और ठीक होकर वह घर आ जाता. पांचवी बार उसे राधानगर मौसी के घर ले जाया गया जहां सांप ले उसे फिर डस लिया. ठीक होकर चाचा के घर रुका तो छठवीं बार शनिवार को सांप ने फिर से काट लिया. घटना के बाद परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए हैं जहां उसका इलाज जारी है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us