Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Latest News: फतेहपुर में बिजली के झटके ने छीन ली बुजुर्ग दंपति की जिंदगी ! घर से उठेंगीं दो अर्थियां

Fatehpur Latest News: फतेहपुर में बिजली के झटके ने छीन ली बुजुर्ग दंपति की जिंदगी ! घर से उठेंगीं दो अर्थियां
फतेहपुर में बिजली से चिपक कर बुजुर्ग दंपति की मौत : Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बिजली का ऐसा झटका लगा कि बुजुर्ग पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई. घटना थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के मोहम्मदपुर नेवादा की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur Latest News: यूपी के फतेहपुर में गरीबी को बचाने की जद्दोजहद में बुजुर्ग दंपति छत पर चले गए. कच्ची दीवारों से बहता सैलाब घर की चार दिवारी को अपने आगोश में ले रहा था. कांपते हाथों से पिंडोर (तलाबी मिट्टी) को गूंथते उन्हें मालूम नहीं था कि उनके जीवन की ये आख़िरी बरसात है अब गंगा की अविरलता ही अंतिम पड़ाव है.

ये कहानी किसी एक वासुदेव और गुजरतिया की नहीं है बल्कि हजारों लाखों लोग गरीबी में दम तोड़ देते हैं. घटना थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के मोहम्मदपुर नेवादा की है जहां बिजली के झटके से बुजुर्ग दंपति की एक साथ मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

गरीबी का दंश झेल रहे बुजुर्ग दंपति को लगा बिजली का झटका

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के मोहम्मदपुर नेवादा गांव निवासी वासुदेव पासवान (60) पुत्र सुखदेव और उनकी पत्नी गुजरतिया (58) गांव में रहकर खेती बाड़ी से जीवन यापन करते थे. उनके दो बेटियां सुनीता और संगीता हैं जिनकी शादी हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि रविवार करीब चार बजे अचानक बारिश होने लगी. घर की कच्ची छत से बारिश का पानी घर के अंदर आने लगा तभी वासुदेव छत में चढ़ कर पानी रोकने गए पीछे से उनकी पत्नी गुजरतिया भी पति का साथ देने पहुंच गईं. जानकारी के मुताबिक वासुदेव की छत से होते हुए पड़ोसी का बिजली का तार निकला था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

माना जा रहा है कि तार कहीं से कटा था जिससे पूरी छत में करंट उतर आया और दोनों उसी में चिपक गए. बताया जा रहा है कि जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बुजुर्ग दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया माैके पर पहुंची बेटियां सुनीता और संगीता का रो-रोकर बुरा हाल था.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

पुलिस ने कहा करंट से हुई बुजुर्ग दंपति की मौत 

मोहम्मदपुर नेवादा में अचानक हुई घटना से चारो ओर हड़कंप मच गया करंट से दंपति की मौत लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही. थरियांव थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से छत पर करंट उतरने से बजुर्ग दंपति की मौत हो गई है दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us