Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: कभी दस्यु शंकर केवट का दाहिना हांथ था ये डकैत ! आज जिंदा सांपों को कच्चा खाने से चर्चा में है

Fatehpur News: कभी दस्यु शंकर केवट का दाहिना हांथ था ये डकैत ! आज जिंदा सांपों को कच्चा खाने से चर्चा में है
फतेहपुर में डकैत गंगा प्रसाद केवट जिंदा सांप को खाता हुआ वायरल : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में आजीवन कारावास की सजा काट कर आए डकैत गंगा प्रसाद केवट उर्फ फौजी का जिंदा सांपों को कच्चा खाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. फौजी वो डकैत है जो कभी दस्यु शंकर केवट का दाहिना हांथ कहा जाता था. वायरल वीडियो किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र का बताया जा रहा है.

Fatehpur News: कभी चित्रकूट के बीहड़ों और तराई के इलाकों में आतंक मचाने वाले दस्यु शंकर केवट के नाम से लोगों के पसीने छूट जाते थे. शोले फिल्म में जब गब्बर कहता है कि पचास-पचास कोस दूर जब बच्चा रात में रोता है तो मां कहती है सो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा ऐसा ही खौफ कभी शंकर केवट का था.

आम लोगों की छोड़िए पुलिस भी उसके भय से कांपती थी. उसी दस्यु शंकर केवट का कभी दाहिना हांथ रहे जाने वाले डकैत गंगा प्रसाद उर्फ फौजी जो कि आजीवन कारावास की सजा काट चुका है उसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

चंबल का खून अब भी उसके मुंह में लगा हुआ. वीडियो में गंगा प्रसाद एक जिंदा सांप को पकड़ कर उसे कच्चा खाते हुए दिखाई पड़ रहा है. हालांकि युगान्तर प्रवाह वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

55 साल का यह डकैत जिंदा सांपों को बनाता है आहार 

बांदा (Banda) के कमासिन (Kamasin Thana) के कगार गांव का करने वाला गंगा प्रसाद केवट (Ganga Prasad Kewat) उर्फ फैजी अपनी ससुराल फतेहपुर (Fatehpur) किशनपुर क्षेत्र के कालका में रहकर कमाल दिखा रहा है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि फौजी दस्यु शंकर केवट का कभी दाहिना हांथ था और उसकी मौत के बाद खुद गैंग चलाता था. जानकारी के मुताबिक फतेहपुर और बांदा में इसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं. आजीवन कारावास की सजा काटने के बाद भी उसने शिकार करना नहीं छोड़ा.

बताया जा रहा है कि यमुना से कभी मछली पकड़ कर तो कभी जिंदा सांप को कच्चा चबा जाना उसकी फ़ितरत है. ऐसा ही उसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें डकैत गंगा प्रसाद नदी में जिंदा सांप को धुलकर कच्चा खाते हुए दिखाई पड़ रहा है.

या काल आए तो मय महाकाल आंहियू 

दस्यु गंगा प्रसाद उर्फ फौजी से जब वायरल वीडियो में एक शख्स अवधी में कहता है कि या काल आए तो फौजी जवाब देते हुए कहता है कि "या काल आए तो मय महाकाल आंहियू" बताया जा रहा है कि इन दिनों ससुराल में रहते हुए गंगा प्रसाद मछलियों और जहरीले सांपों का शिकार कर रहा है.

जानकारी के मुताबिक नाव के नीचे अचानक एक सांप को देख कर लोग भागने लगे तभी फौजी उसे दौड़ कर पकड़ता है और पानी से धोकर उसे मांथे से लगाकर कच्चा खाने लगता है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे फैजी के लिए ये बाएं हांथ का खेल हो.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us