Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bindki Accident: फतेहपुर में ई-रिक्शा DCM की टक्कर ! हादसे में मासूम सहित चालक की मौत, पांच स्कूली बच्चे घायल

Fatehpur Bindki Accident: फतेहपुर में ई-रिक्शा DCM की टक्कर ! हादसे में मासूम सहित चालक की मौत, पांच स्कूली बच्चे घायल
फतेहपुर के बिंदकी में सड़क हादसा, चालक और बच्ची की मौत, पांच घायल (बाएं) रोते बिलखते परिजन: Image Credit Original Source

Fatehpur Accident News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में स्कूली ई-रिक्शे को डीसीएम (DCM) ने टक्कर मार दी. हादसे में एक मासूम और रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच बच्चे घायल हो गए हैं. घटना बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है जबकि घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है.

Fatehpur Binkdi Accident: यूपी के फतेहपुर में एक स्कूली रिक्शा ऐसा दुर्घटनाग्रस्त हुआ कि चालक और एक मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई जबकि छह: बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के बांदा कानपुर मार्ग के फरीदपुर मोड़ की है.

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह स्कूल जाते समय रिक्शे को डीसीएम (DCM) ने जोरदार टक्टर ( Road Accident) मारी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई जहां डॉक्टरों ने एक बच्ची और चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य बच्चों के इलाज में जुट गए. पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

एक झटके ने छीन ली घर की खुशियां

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के बांदा-कानपुर मार्ग में गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों से भरा एक ई-रिक्शा विद्यालय जा रहा था तभी अचानक फरीदपुर मोड़ के पास डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी. 

हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा डीसीएम में फंसते हुए करीब 30 मीटर घिसट गया. सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर बिंदकी सीएचसी पहुंची जहां ई-रिक्शा चालक सुनील कुमार पुत्र राजबहादुर और यूकेजी में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा सृष्टि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जबकि गंभीर रूप घायल छवि उर्फ अदिति (8) पुत्री विमल कुमार, वैभवी (11) पुत्री विजय कुमार, दैविक (4) पुत्र दयाराम, कार्तिके (13) पुत्र दयाराम और रुद्रांश (6) पुत्र राज कपूर का इलाज जारी है. 

घटना से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने कहा होगी कार्रवाई

बिंदकी कस्बे में हुए दर्दनाक हादसे के बाद चारो ओर कोहराम मचा हुआ है. मासूम बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि ई-रिक्शा को डीसीएम ने टक्कर मारी थी जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सृष्टि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने कहा कि छात्रा छवि को गंभीर हालत में कानपुर हैलेट रैफर किया गया है वहीं अन्य छात्रों का इलाज जारी है. पुलिस आगे की उचित कार्रवाई कर रही है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us