Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में रोडवेज और स्कूली बस में टक्कर ! गहरे खंदक में गिरते ही मची चीख पुकार

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में रोडवेज और स्कूली बस में टक्कर ! गहरे खंदक में गिरते ही मची चीख पुकार
फतेहपुर में सड़क हादसा, खंदक में गिरी स्कूली बस, बिंदकी सीएचसी में उपचार कराते बच्चे: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में रोडवेज और स्कूली बस में जबरस्त टक्कर से चीख पुकार मच गई. हादसे में करीब आधा दर्जन छात्र घायल हो गए. घटना बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के दरवेशाबाद की है.

Accident In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रोडवेज और स्कूली बस आपस में भिड़ गईं. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूली बस 10 फिट गहरे खंदक में जा गिरी.

घटना बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के दरवेशाबाद की है. जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब आधा दर्जन छात्र घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को सीएचसी में भर्ती करवाया.

रोजवेज की टक्कर से मची चीख पुकार

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के कुंवरपुर-बिंदकी मार्ग में स्कूल जा रही छात्रों से भरी बस और रोडवेज में दरवेशाबाद के पास टक्कर हो गई.

बताया जा रहा है कि झटका इतना जबरदस्त था कि स्कूली बस अनियंत्रित होकर 10 फिट गहरे खंदक में जा गिरी. देखते ही देखते चारो ओर हड़कंप मच गया.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

चीख पुकार से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने छात्रों को बस से बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी बिंदकी में भर्ती करवाया.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

आधा दर्जन छात्र घायल, बड़ा हादसा टला

रोडवेज और स्कूली बस की टक्कर के बाउजूद एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जा रहा है कि घटना में आर्यन विश्वकर्मा, अर्जित पटेल, आर्यन पटेल, आर्यन सोनकर, आयुष पटेल और राजवर्धन समेत 6 बच्चे घायल हुए थे जिन्हें मामली चोटें आईं थीं.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

बिंदकी कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह के अनुसार हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं स्कूल प्रबंधन और परिजनों को सूचना देकर छात्रों को भेज दिया गया है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us