Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In Fatehpur: फतेहपुर में बहन की ससुराल में पेड़ से लटका मिला युवती का श'व ! इस बात से थी नाराज

Crime In Fatehpur: फतेहपुर में बहन की ससुराल में पेड़ से लटका मिला युवती का श'व ! इस बात से थी नाराज
फतेहपुर के खागा में घर लापता युवती का शव फंदे में लटकता मिला : Image Credit Original Source

Khaga Fatehpur News Today

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मां की डांट से नाराज युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. घटना खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के सुजानपुर गांव की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Khaga Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में घर से अचानक निकली युवती का शव बुधवार को गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ मिला. जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. घटना खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के सुजानपुर (Sujanpur) गांव की है.

बताया जा रहा है कि मां की डांट से नाराज युवती सोमवार शाम को अचानक घर से चली गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

बहन की ससुराल में चार साल से रह रही थी इशरत 

फतेहपुर (Fatehpur) के धाता थाना (Dhata Thana) क्षेत्र के सरवनपुर निदौरा गांव के मोइनुद्दीन की पुत्री इशरत जहां (20) पिछले चार सालों से बड़ी बहन आकरीन के ससुराल सुजानपुर में रह रही थी. बहन के घर रहते हुए इशरत सिलाई का काम करती थी.

बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को उसकी मां का फोन आया था और किसी बात को लेकर उसको डांटा था. जानकारी के मुताबिक इशरत उसी दिन शाम को किसी काम का बहाना बनाकर घर निकल गई थी और फिर नहीं लौटी.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

बहन के अचानक गायब होने से आकरीन और उसके ससुराल वाले परेशान हो गए चारों ओर खोज ख़बर करने के बाउजूद उसका कहीं पता ना चला. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला इशरत का शव 

बहन की ससुराल से सोमवार को गायब हुई इशरत का कहीं पता नहीं चला. बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता हुआ युवती का शव ग्रामीणों ने देखा. परिजनों को जब जानकारी हुई तो चारो ओर हड़कंप मच गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

महुआ के पेड़ से लटकता इशरत का शव देखकर कई तरह की बातें होने लगी. जानकारी होने पर खागा सीओ सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची प्रभारी तेज बहुदार सिंह ने बताया कि इशरत नाम की 20 वर्षीय युवती का पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला है.

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं युवती के शव की पैंट से कोल्ड्रिंक्स भी मिली है. जिसको लेकर भी चर्चा हो रही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us