Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर में नवागत DPO दीप्ति त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, सभी सीडीपीओ को सौंपीं जिम्मेदारियां

Fatehpur News Today: फतेहपुर में नवागत DPO दीप्ति त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, सभी सीडीपीओ को सौंपीं जिम्मेदारियां
फतेहपुर की नई डीपीओ बनी दीप्ति त्रिपाठी: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को नई जिला कार्यक्रम अधिकारी मिल गई हैं. 2021 बैच की दीप्ति त्रिपाठी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. इससे पहले वे बुलन्दशहर में तैनात थीं. पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर कार्यों का जायजा लिया.

Fatehpur DPO Deepti Tripathi: यूपी के फतेहपुर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग (ICDS) को नई कमान मिल गई है. 2021 बैच की आईसीडीएस अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी ने शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) पद की जिम्मेदारी संभाल ली.

पूर्व में बुलन्दशहर (Bulandshahr) में कार्यरत रहीं त्रिपाठी के आगमन पर विभागीय अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. कार्यभार संभालते ही उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए.

पदभार ग्रहण के बाद सभी सीडीपीओ से ली जानकारी

शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर दीप्ति त्रिपाठी ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया. इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया और चल रहे विभागीय कार्यों की स्थिति की जानकारी ली.

उन्होंने प्रत्येक अधिकारी को उनकी परियोजना से जुड़े आंकड़े, पोषण ट्रैकर की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली और पोषण अभियान से संबंधित विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

सभी परियोजना अधिकारियों को दिए जिम्मेदारियों के निर्देश

नवागत डीपीओ ने स्पष्ट रूप से सभी सीडीपीओ को समयबद्ध रिपोर्टिंग, पोषण अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति और आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

उन्होंने कहा कि बच्चों और माताओं के पोषण स्तर में सुधार विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी स्तर पर पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

मलवां और बहुआ सीडीपीओ ने किया स्वागत

पदभार ग्रहण के मौके पर मलवां सीडीपीओ सुरजीत सिंह और बहुआ सीडीपीओ रवि शास्त्री ने नवागत डीपीओ का स्वागत किया. दोनों अधिकारियों ने दीप्ति त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं. मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी नई डीपीओ के नेतृत्व में जिले में बाल विकास योजनाओं के सशक्त क्रियान्वयन की उम्मीद जताई.

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us