Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग
फतेहपुर के सीओ सिटी कार्यालय मार्ग में जलभराव, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-2 के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने शहर के आबूनगर स्थित सीओ कार्यालय मार्ग पर जलभराव, नाला सफाई और अधूरे विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है. उन्होंने उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और जल्द समाधान नहीं होने पर जनआंदोलन की चेतावनी दी है.

Fatehpur News: शहर के आबूनगर स्थित सीओ कार्यालय मार्ग पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या अब राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दा बनती जा रही है. नगर पालिका परिषद फतेहपुर के वार्ड नंबर-2 के सभासद दीपक कुमार मौर्य ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी को विस्तृत शिकायती पत्र सौंपा है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद न तो स्थायी समाधान किया गया और न ही जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर प्रभावी कार्रवाई की. यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय नागरिकों के साथ आंदोलन किया जाएगा.

कई शिकायतों के बाद भी नहीं बदली स्थिति

सभासद दीपक कुमार मौर्य ने बताया कि 4 मई 2026 को उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आबूनगर क्षेत्र में जल संकट के समाधान, मड पंप की स्थापना, तालाब सौंदर्यीकरण, सीसी सड़क निर्माण और ढके हुए आरसीसी नाले के निर्माण की मांग की थी. इसके बाद 10 जून 2026 को भी नाला सफाई और सिल्ट निस्तारण कार्य में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई गई. उनका कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद नगर पालिका ने स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

एटीआर में समस्या स्वीकार, फिर भी नहीं हुआ समाधान

शिकायत पत्र के अनुसार नगर पालिका परिषद की ओर से 8 जून 2026 को जारी एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) में स्वयं स्वीकार किया गया कि सीओ कार्यालय, अंबेडकर शिक्षा सदन, डीपी पब्लिक इंटर कॉलेज, पूर्वी रानी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है. इसके बावजूद शिकायत का निस्तारण केवल यह कहकर कर दिया गया कि बजट उपलब्ध होने पर कार्य कराया जाएगा. सभासद ने कहा कि नगर पालिका जन समुदाय की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है.

नाला सफाई और भुगतान पर भी उठाए गंभीर सवाल

सभासद ने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने नाला सफाई और सिल्ट निस्तारण कार्य का भुगतान कर दिया, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है. आवास विकास रोड से कूड़े तालाब होते हुए नवदइया तालाब तक नाले में आज भी सिल्ट, प्लास्टिक और कूड़ा जमा है. इससे बारिश का पानी आगे नहीं निकल पाता और पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है. उन्होंने निविदा, माप पुस्तिका (एमबी), भुगतान बिल और सिल्ट निस्तारण से जुड़े सभी अभिलेखों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

अस्पताल के रास्ते में जलभराव से मरीजों को परेशानी

शिकायत में कहा गया है कि सीओ कार्यालय मार्ग पूरी तरह पानी में डूबा है, इसी मार्ग में अस्पताल हैं जहां से प्रतिदिन एंबुलेंस, गंभीर मरीज, गर्भवती महिलाएं, स्कूली बच्चे और आम नागरिक गुजरते हैं. जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

डीएम से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

सभासद दीपक कुमार मौर्य ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. नाला सफाई और सिल्ट निस्तारण से जुड़े सभी अभिलेखों की जांच की जाए. यदि कार्य में अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही क्षेत्र में तत्काल जल निकासी, नालों की सफाई, मड पंप की स्थापना और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की जाए.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

सभासद दीपक कुमार मौर्य ने कहा कि यह मामला केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि हजारों नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है. कई बार शिकायत करने के बावजूद यदि नगर पालिका प्रशासन अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करता और समस्या का स्थायी समाधान नहीं करता, तो स्थानीय नागरिकों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता अब केवल आश्वासन नहीं बल्कि जमीन पर काम चाहती है.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us