Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा

Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भी फिर पकड़ा गया धर्मांतरण का खेल: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर के गाजीपुर कस्बे में रविवार को एक प्रार्थना सभा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. बजरंग दल ने आरोप लगाया कि चंगाई सभा के नाम पर वर्षों से धर्मांतरण का खेल चल रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण के आरोपों को लेकर जमकर हंगामा हुआ. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक घर में चल रही प्रार्थना सभा पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि यहां पिछले करीब नौ वर्षों से चंगाई सभा के नाम पर लोगों को दूसरे धर्म के प्रति आकर्षित किया जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू करते हुए मकान मालिक सुरेश गुप्ता और उनके पुत्र संजय गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. घटना के बाद पूरे कस्बे में हड़कप मच गया.

हर रविवार जुटती थी भीड़, लंबे समय से चल रही थीं सभाएं

जानकारी के अनुसार गाजीपुर कस्बे में स्थित सुरेश गुप्ता के घर पर प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित होती थी. बताया जा रहा है कि आज भी करीब 20 लोग वहां मौजूद थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे. आरोप है कि आसपास के गांवों और कस्बों से भी लोग यहां पहुंचते थे.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया. इसके बाद पुलिस और संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

तहरीर में लगाए गए धर्मांतरण के गंभीर आरोप

बंवारा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि यहां गरीब, जरूरतमंद और भोले-भाले लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर बुलाया जाता था. शिकायतकर्ता का दावा है कि सभा में आने वाले लोगों को धीरे-धीरे दूसरे धर्म की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाता था. उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां कोई नई नहीं हैं, बल्कि कई वर्षों से चल रही थीं. लेकिन अब मामला खुलकर सामने आया है और इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची है.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

बजरंग दल का दावा, 9 साल से चल रही थीं चंगाई सभाएं

बजरंग दल के धर्मेंद्र सिंह जनसेवक ने कहा कि संगठन को लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां चल रहीं थी. उनका दावा है कि पिछले नौ वर्षों से यहां नियमित रूप से चंगाई सभाओं का आयोजन किया जा रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेश गुप्ता और उनका पुत्र संजय गुप्ता, जो कस्बे में चाट का ठेला लगाकर अपना जीवनयापन करते हैं, लोगों को बरगलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का काम कर रहे थे. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन किसी भी कीमत पर धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को स्वीकार नहीं करेगा और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

धार्मिक पुस्तकें मिलने का भी किया गया दावा

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मौके से दूसरे धर्म से जुड़े साहित्य, तस्वीरें और अन्य सामग्री भी मिली है. हालांकि इस संबंध में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि बरामद सामग्री और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

गाजीपुर थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और जांच की जा रही है. जिस मकान में सभा आयोजित होने की बात सामने आई है, उसका मालिक भी हिंदू समुदाय से संबंधित है. फिलहाल कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us