Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CBSE Result 2025: फतेहपुर के होनहारों ने रचा इतिहास, इंटर और हाईस्कूल दोनों में दिखाया दम

CBSE Result 2025: फतेहपुर के होनहारों ने रचा इतिहास, इंटर और हाईस्कूल दोनों में दिखाया दम
CBSE Board की परीक्षा में होनहारों ने बढ़ाया मान (बाएं अक्षिता शुक्ला अपने पिता पंकज शुक्ला के साथ दाएं महर्षि विद्या मंदिर के छात्र और प्रिंसिपल)

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में CBSE Result 2025 में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. इंटर में युवराज सिंह टॉपर रहे, जबकि हाईस्कूल में अनिकेत, मानवीय और एहसान ने संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया. अक्षिता शुक्ला ने 96% अंक प्राप्त कर IAS बनने का सपना साझा किया.

CBSE Board Result Fatehpur 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणामों में यूपी का फतेहपुर जिला शैक्षिक उपलब्धियों के मामले में सुर्खियों में रहा. यहां के छात्रों ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की मेरिट सूची में अपना स्थान सुरक्षित किया.

टॉपर्स की इस सूची में नवोदय, सेंट जेवियर्स, जयपुरिया और सेंट मेरी जैसे प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्रों ने बाजी मारी है. इन छात्रों की मेहनत, लगन और स्कूलों के सहयोग से दोआबा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है.

इंटरमीडिएट में युवराज ने मारी बाजी बने जिला टॉपर

इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के टॉपर्स की सूची में सेंट जेवियर्स स्कूल के युवराज सिंह का नाम सबसे ऊपर रहा, जिन्होंने 96.8% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. युवराज की इस सफलता ने स्कूल को गर्व से भर दिया. दूसरे स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा उन्नति सिंह रहीं, जिन्होंने 96.6% अंक अर्जित किए.

वहीं, तीसरे स्थान पर दो छात्रों ने संयुक्त रूप से स्थान पाया—वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के कुशल उमर और जयपुरिया स्कूल के अविचल सिंह, दोनों को 96% अंक प्राप्त हुए. इन छात्रों ने निरंतर मेहनत और अनुशासन से यह सफलता प्राप्त की.

Read More: Fatehpur KBC News: फतेहपुर के स्टेशन मास्टर हिमांशु शेखर ने बढ़ाया जिले का मान, KBC में जीते 7.5 लाख रुपये

हाईस्कूल में तीन टॉपर्स, सबने पाया 98.60 प्रतिशत

हाईस्कूल परीक्षा में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया. जवाहर नवोदय विद्यालय के अनिकेत और मानवीय यादव, तथा सेंट मेरी स्कूल के एहसान अहमद—इन तीनों ने 98.60% अंक हासिल किए.

Read More: UP Fatehpur News: दलालों का अड्डा बना जिला अस्पताल ! सीएमएस की छापेमारी में 4 दलाल पुलिस हिरासत में

ये टॉपर्स अपनी एकाग्रता और समर्पण के लिए जाने जाते हैं. दूसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स स्कूल की एंजल मौर्य और सेंट मेरी स्कूल की आकृति गौर रहीं, जिन्हें 98.40% अंक प्राप्त हुए. तीसरे स्थान पर जयपुरिया स्कूल के स्तव्य गुप्ता ने 98% अंकों के साथ स्थान पाया. सभी टॉपर्स ने कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि पाई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के दो प्रमुख कस्बे बनेंगे नगर पंचायत! शासन को भेजी गई रिपोर्ट, 30 से अधिक गांव होंगे शामिल

अक्षिता शुक्ला का सपना: IAS बनकर करना चाहती हैं सेवा

महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा अक्षिता शुक्ला पुत्री पंकज शुक्ला, ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. अक्षिता की इस सफलता से स्कूल और परिजनों में हर्ष का माहौल है.

अक्षिता ने बताया कि वह बड़ी होकर IAS अधिकारी बनना चाहती हैं ताकि देश सेवा के साथ-साथ अपने जनपद और माता-पिता का नाम रोशन कर सकें. उनकी यह सोच और समर्पण भाव बचपन से ही स्पष्ट दिखता रहा है. अक्षिता की उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है.

सफलता की उड़ान भविष्य के लिए तैयार हैं छात्र

CBSE परिणामों ने फतेहपुर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया है. सभी स्कूलों में छात्रों की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है. अभिभावकों और शिक्षकों की आंखों में गर्व साफ झलक रहा है. टॉपर्स का आत्मविश्वास अब भविष्य की नई चुनौतियों से निपटने को तैयार है.

कई छात्र आगे मेडिकल, इंजीनियरिंग और प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने की योजना बना रहे हैं. जिले में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और प्रतिस्पर्धी माहौल ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी मंज़िल को पाया जा सकता है.

Latest News

UP News: यूपी रोडवेज में बंपर भर्ती ! आठवीं पास बनेंगे बस ड्राइवर, इस तारीख को लग रहा है रोजगार मेला UP News: यूपी रोडवेज में बंपर भर्ती ! आठवीं पास बनेंगे बस ड्राइवर, इस तारीख को लग रहा है रोजगार मेला
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर में 28 जनवरी को रोजगार मेला आयोजित करेगा. इस मेले के जरिए 450 संविदा बस...
Gold Silver Rate In India Today: टूटे सोने और चांदी के रिकॉर्ड, जानें 19 जनवरी 2026 को आपके शहर में क्या हैं ताजा दाम
Indore Odi News: पहली दफा न्यूजीलैंड ने भारत में जीती एकदिवसीय सीरीज़ ! नहीं काम आया विराट का शतक
Murder In UP: दो महिलाओं के समलैंगिक इश्क ने पति की कर दी हत्या, चार बच्चों की मां कैसे बनी कातिल
आज का राशिफल 19 जनवरी 2025: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम, कुछ राशियों को रहना है सावधान
Weather Update In India: उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट ! कड़ाके की ठंड से जनजीवन होगा प्रभावित
UP News: प्रदेश के 2 लाख परिवारों के खाते में पहुंचेंगे 100000, सीएम योगी जारी करेंगे किस्त

Follow Us