Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News: हर हफ्ते मिलेगा राशन ! तीन टाइम मिलेगा खाना, योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

Uttar Pradesh News: हर हफ्ते मिलेगा राशन ! तीन टाइम मिलेगा खाना, योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने संभावित बाढ़ संकट से निपटने के लिए एक योजना बनाई है और सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित कर दिया है (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Adityanath) ने बाढ़ से निपटने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. शरणालय, नाव से रेस्क्यू, हर सप्ताह राहत किट, तीन टाइम भोजन, साफ पानी, पशु टीकाकरण और एडवांस राशन स्टोरेज जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी ताकि जनता को राहत मिल सके.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ (Flood) से निपटने के लिए कमर कस ली है. राज्य सरकार ने संभावित बाढ़ संकट को गंभीरता से लेते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं. मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा (flood relief ration) अधिक है, वहां समय रहते सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं. सरकार की योजना में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए शरणालय, भोजन, राहत किट, रेस्क्यू और पशु सुरक्षा जैसी सुविधाओं को समाहित किया गया है.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनाए जाएंगे अस्थायी शरणालय

बाढ़ की चपेट में आने वाले क्षेत्रों में सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी शरणालय बनाए जाएंगे. इन शरणालयों में रहने वालों को दिन में तीन बार का गर्म भोजन और सुबह का नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा. पीने के साफ पानी के लिए विशेष दवाओं की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके. जलभराव से निपटने के लिए पंपिंग सेट पहले से तैनात रहेंगे.

नाव से रेस्क्यू और नाविकों को त्वरित भुगतान की योजना

बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी. राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि नाविकों को सेवा देने के 24 घंटे के भीतर भुगतान कर दिया जाए. इससे रेस्क्यू कार्यों में तेजी आएगी और नाविकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी. जिलाधिकारियों को इस कार्य में स्वतंत्रता दी गई है ताकि किसी प्रकार की देरी न हो.

हर सप्ताह बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी राहत किट

शरणालयों के बाहर रहने वाले बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की ओर से विशेष राहत किट दी जाएगी. इस किट में दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं शामिल होंगी. सामग्री की सूची इस प्रकार है:

Read More: Fatehpur Medical College: रात 9 के बाद सीनियर बेल्ट से करते हैं पिटाई ! शासन से शिकायत, छात्रों को मिल रही धमकी

  • लाई, चना, भूना चना, चीनी, बिस्कुट
  • माचिस, मोमबत्ती, नहाने और कपड़े धोने का साबुन
  • ढक्कन वाली बाल्टी, तिरपाल, तौलिया, सूती कपड़ा
  • 20 डिस्पोजल बैग, एक मग, डेटॉल या सेवलान (100 मि.ली.)
  • आटा, चावल, आलू (10-10 किलो), अरहर दाल (2 किलो)
  • हल्दी (200 ग्राम), मिर्च (100 ग्राम), सब्जी मसाला (200 ग्राम)
  • सरसों का तेल 1 लीटर, नमक 1 किलो, सैनिटरी पैड 20 पैकेट
पशुओं के लिए भी विशेष टीकाकरण अभियान शुरू

सरकार ने बाढ़ के दौरान सिर्फ इंसानों की ही नहीं, बल्कि पशुओं की सुरक्षा का भी ख्याल रखा है. संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सभी पशुओं का समय से पहले टीकाकरण कराया जाएगा. यह कदम संक्रमण और महामारी को रोकने में सहायक होगा.

Read More: Raebareli News: विश्व मानवाधिकार दिवस पर कई दिग्गज होंगे एक साथ ! जजों, अफसरों की मौजूदगी में होगा भव्य सम्मान समारोह

भंडारण और राहत सामग्री की एडवांस तैयारी के निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी जिलों को यह भी निर्देश दिए हैं कि राहत सामग्री और आवश्यक राशन का भंडारण पहले से कर लिया जाए. किसी भी आपात स्थिति में सामान की किल्लत न हो, इसके लिए एडवांस लॉजिस्टिक योजना पर अमल करने का आदेश दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: आधी रात सब्बल से पत्नी को उतारा मौत के घाट ! फिर खुद पहुंच गया थाने, मची सनसनी

Latest News

Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट
फतेहपुर जिला अस्पताल में एक्सरे के नाम पर मरीज से अवैध वसूली का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर ! कब लगेगा सूतक काल, भारत में क्या है इसका असर?
आज का राशिफल 16 फरवरी 2026: किस राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत ! इनको रहना होगा सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
India Vs Pak T20 Wc 2026: भारत की बादशाहत क़ायम ! पाकिस्तान फिर चारों खाने चित्त
काम की खबर ! साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को राहत, RBI देगा आपको हर्जाना, जानिए क्या है पूरा नियम
Fatehpur News: थवईश्वर तांबेश्वर से कुण्डेश्वर महादेव तक, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का महाकुंभ, हर हर महादेव से गूंजा जनपद
IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Follow Us