Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में रिश्तों का कत्ल ! भाई ने बहन को पीट-पीटकर मार डाला, घर में खुद गड्ढा खोदकर दफना दी लाश

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में रिश्तों का कत्ल ! भाई ने बहन को पीट-पीटकर मार डाला, घर में खुद गड्ढा खोदकर दफना दी लाश
फतेहपुर के जखनी गांव में युवती का शव मिलने के बाद मौके वारदात में मौजूद पुलिस और प्रशानिक अधिकारी: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक भाई ने मानसिक रूप से कमजोर अपनी बहन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और घर के अंदर ही चार फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया. बदबू फैलने पर मामला उजागर हुआ.

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर जिले में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने अपनी ही मानसिक रूप से बीमार बहन को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. हत्या के बाद उसने शव को छिपाने के लिए घर के कमरे में चार फीट गहरा गड्ढा खोदकर वहीं दफना दिया. दो दिन बाद जब शव से बदबू आने लगी तो हत्याकांड का राजफाश हुआ.

जखनी गांव में हुई वारदात से गांव में सनसनी

घटना राधानगर थाना (Radha Nagar Thana) क्षेत्र के जखनी गांव की है. यहां के रहने वाले रामसनेही लोधी की सबसे छोटी बेटी मीना मानसिक रूप से बीमार थी और घर पर अपने भाई फूल चंद्र के साथ रहती थी. शनिवार को दोपहर बाद जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसी परेशान हो उठे.

उन्हें शक हुआ कि घर के भीतर कुछ अनहोनी हुई है. दरवाजा बंद था और ताला भी पड़ा था. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में सीओ थरियांव वीर सिंह और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और घर का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए.

कमरे के फर्श में खुदा मिला चार फीट गहरा गड्ढा

जैसे ही पुलिस घर के अंदर पहुंची, एक कमरे से अत्यधिक दुर्गंध आने लगी. जब कमरे का मुआयना किया गया तो देखा गया कि फर्श खुदा हुआ था और मिट्टी को जल्दबाज़ी में ढंका गया था. संदेह होने पर जब उस गड्ढे को खुदवाया गया तो नीचे से एक युवती का शव मिला.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में लेखपाल आत्महत्या मामले में कानूनगो सहित दो पर मुकदमा. SDM को बचाने के लिए बदली गई तहरीर, शादी के घर मातम

शव की हालत देखकर यह स्पष्ट हो गया कि उसकी दो से तीन दिन पहले हत्या की गई है. पुलिस ने शव को तुरंत बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में छात्रा ने नहीं किया होमवर्क ! शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, टूट गया हांथ, पुलिस से शिकायत

मानसिक रूप से बीमार थी मृतका, अकेले रहती थी भाई के साथ

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका मीना मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. रामसनेही लोधी की चार बेटियों में वह सबसे छोटी थी और अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी. उसकी मां उर्मिला देवी की मौत 16 साल पहले हो चुकी थी. दो महीने पहले पिता रामसनेही भी घर छोड़कर चले गए थे. ऐसे में घर में सिर्फ मीना और उसका भाई फूल चंद्र ही रह रहे थे.

Read More: Fatehpur News: पड़ोसी की गंदी हरकत का विरोध किया तो दबंग बोला ! तीन जिलों में चलता हूं, जिंदा नहीं छोड़ूंगा

दो दिन पहले हुई थी मारपीट, बहन को कमरे में ले गया था भाई

गांववालों ने बताया कि दो दिन पहले रात में फूल चंद्र घर आया था. उसने मीना को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. जब पड़ोसियों ने बीच-बचाव करना चाहा तो फूल चंद्र ने उनसे गाली-गलौज की और बहन को जबरन कमरे के अंदर ले गया.

इसके बाद से किसी ने मीना की कोई आवाज नहीं सुनी. अगली सुबह जब लोग उठे तो देखा कि घर पर ताला लगा है. किसी को समझ नहीं आया कि आखिर अंदर क्या हुआ है.

हत्या के बाद भाग गया आरोपी, पुलिस कर रही तलाश

सीओ वीर सिंह के अनुसार आरोपी फूल चंद्र वारदात के बाद से फरार है. कमरे की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने खुद ही गड्ढा खोदा और बहन के शव को उसमें दफन कर दिया.

उन्होंने कहा कि हत्या से जुड़ी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी, लेकिन प्राथमिक जांच में साफ है कि बहन की पिटाई से मौत हुई है. पुलिस अब आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. गांव में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है.

Latest News

Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल
फतेहपुर के राधानगर थाने में कानून की रखवाली करने वाले दो सिपाही ही आपस में भिड़ गए. जयरामनगर चौराहे पर...
Fatehpur Diversion News: महाशिवरात्रि को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन ! इस तारीख से बदल जाएगा रूट, संभल कर करें यात्रा
80 के दशक की देश की आवाज हुई शांत: दूरदर्शन की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, जानिए उनके बारे में
Fatehpur UPSRTC: अब होली से चालक परिचालक को मिलेगा अतिरिक्त मानदेय, जानिए कब से लागू होगा नया नियम
यूपी बजट 2026 में बड़ा सियासी दांव: बेटियों की शादी के लिए 1 लाख, युवाओं को 10 लाख रोजगार, किसानों पर रिकॉर्ड मेहरबानी
Fatehpur News: सावधान! छठी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड ! हत्या में फंसाने को लेकर दी थी धमकी, एडीजी से हुई थी शिकायत

Follow Us