Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी से 50 लाख की ठगी, जमीन रजिस्ट्री के नाम बड़ी धोखाधड़ी 

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी से 50 लाख की ठगी, जमीन रजिस्ट्री के नाम बड़ी धोखाधड़ी 
फतेहपुर के पूर्व विधायक करन सिंह पटेल की पत्नी से धोखाधड़ी (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में भाजपा के पूर्व विधायक करन सिंह पटेल की पत्नी के साथ 50 लाख की धोखाधड़ी हुई है. मामला बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र का है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक बार फिर जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. भाजपा के पूर्व विधायक करन सिंह पटेल (Karan Singh Patel) की पत्नी शांति सिंह से 50 लाख रुपये की ठगी हुई है. बताया जा रहा है कि कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के रहने वाले आदित्येश प्रभाकर गुप्ता उर्फ आदित्य प्रभाकर गुप्ता ने जमीन रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी कर बड़ी रकम ऐंठ ली. 

पूर्व विधायक करन सिंह पटेल की पत्नी के साथ धोखाधड़ी

फतेहपुर (Fatehpur) बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) में पूर्व विधायक के बेटे विक्रम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक गौरी गांव में आरोपी आदित्य प्रभाकर गुप्ता ने अपनी पहले से बेची हुई जमीन को फिर से रजिस्ट्री करवा कर ठगी की है. 

बताया जा रहा है कि गौरी गांव में गाटा संख्या 92 की 1.1306 हेक्टेयर जमीन थी. 14 सितंबर 2023 को उसने 0.8480 हेक्टेयर जमीन पहले ही बेच दी थी, जिसके बाद उसके पास सिर्फ 0.2826 हेक्टेयर जमीन बची थी. लेकिन उसने शांति सिंह को इससे तीन गुना ज्यादा जमीन की रजिस्ट्री कर दी और इसके बदले 42 लाख रुपये ले लिए. इस पूरे फर्जीवाड़े में शांति सिंह को कुल 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

पूर्व विधायक करन सिंह पटेल के बेटे विक्रम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है. थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

आपको बतादें कि कुछ दिन पहले ही भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह को भी इसी तरह 50 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया था और सदर कोतवाली में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. 

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us