Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bulandshahr News: बुलंदशहर का चमत्कारी बच्चा ! कपड़े पहनते ही बदल जाता है आंखों का रंग, जानिए कौन है अर्श

Bulandshahr News: बुलंदशहर का चमत्कारी बच्चा ! कपड़े पहनते ही बदल जाता है आंखों का रंग, जानिए कौन है अर्श
उत्तर प्रदेश का चमत्कारी बच्चा अर्श: Image Credit Original Source

Bulandshahr News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में महज़ डेढ़ साल के अर्श की आंखें कपड़ों के रंग के अनुसार बदल जाती हैं. परिवार इसे कुदरत का करिश्मा मान रहा है, जबकि डॉक्टर इसे सिर्फ एक भ्रम बताते हैं. जानिए इस अनोखी खबर की सच्चाई और वैज्ञानिक विश्लेषण.

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरत में डाल दिया है. डेढ़ साल के मासूम अर्श (Arsh Mystery) की आंखें उसके कपड़ों के रंग के अनुसार बदलती हैं, और इसी वजह से वह चर्चा का केंद्र बन गया है. परिवार इसे कुदरत का करिश्मा मान रहा है, तो वहीं डॉक्टर इसे सिर्फ एक भ्रम बता रहे हैं. 

कैसे सामने आया यह अनोखा मामला?

बुलंदशहर (Bulandshahr) के भूड़ बीसा कॉलोनी में रहने वाले प्लम्बर असलम और नाज़रीन के बेटे अर्श का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अर्श का जन्म 16 अक्टूबर 2023 को हुआ था. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जब भी अर्श को नया कपड़ा पहनाया जाता है, तो उसकी आंखों का रंग उसी कपड़े से मेल खाने लगता है. 

परिवार के मुताबिक, यह कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि कई बार देखा गया एक सच्चा अनुभव है. यही कारण है कि अर्श को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं. घर पर भीड़ जुट रही है, लोग उसके साथ तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं. 

परिवार ने इसे बताया ईश्वर का चमत्कार

अर्श के माता-पिता का कहना है कि उनका बेटा जन्म से ही खास है. उन्होंने डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन जब जांच में किसी तरह की बीमारी नहीं मिली तो वे इसे कुदरत का करिश्मा मानने लगे. 

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

परिवार का कहना है, कि हमने कई बार देखा है कि जब अर्श सफेद कपड़े पहनता है, तो उसकी आंखें सफेद हो जाती हैं जन्म के समय तो उसे देख सब डर गए फिर दूसरे कपड़े पहनने पर आंखों का रंग बदल गया. उन्होने कहा कि हरे रंग के कपड़ों में उसकी आंखें हरी झलकती हैं, और लाल कपड़े पहनने पर आंखों में हल्का ब्राउन शेड आ जाता है. यह कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि असली चमत्कार है.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

डॉक्टरों का दावा यह केवल एक भ्रम है

जब इस रहस्यमयी घटना को लेकर शहर के नामी नेत्र विशेषज्ञों से बात की गई, तो उन्होंने इसे पूरी तरह से भ्रम बताया. डॉक्टरों के अनुसार, ऐसा मेडिकल साइंस में कहीं दर्ज नहीं है कि किसी के कपड़े बदलने से आंखों का रंग बदल सकता है.

Read More: UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

एक वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ ने बताया, कि यह ‘कॉर्नियल रिफ्लेक्शन’ का असर हो सकता है. जब किसी व्यक्ति के कपड़ों का रंग आंखों की रोशनी पर पड़ता है, तो उसकी आंखों का रंग बदलता हुआ प्रतीत हो सकता है. यह पूरी तरह से प्रकाश और प्रतिबिंब का खेल है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बिना पूरी मेडिकल जांच के किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

अर्श को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे लोग

जैसे ही यह खबर फैली, अर्श के घर पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा. कई लोग इसे चमत्कार मानकर देखने आ रहे हैं, तो कई लोग इसे साइंस की दृष्टि से देखने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ लोग इसे अल्लाह का आशीर्वाद बता रहे हैं, तो कुछ इसे एक अनोखी प्राकृतिक घटना मान रहे हैं.

क्या यह दुनिया में पहली बार हो रहा है?

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो कुछ लोगों में "हेटेरोक्रोमिया" नाम की स्थिति पाई जाती है, जिसमें उनकी आंखों का रंग जन्म से अलग-अलग हो सकता है. लेकिन कपड़ों के अनुसार आंखों का रंग बदलना एक बेहद दुर्लभ घटना है, जिस पर अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

सच्चाई जो भी हो, अर्श बना लोगों की दिलचस्पी का केंद्र

फिलहाल, इस रहस्यमयी घटना ने अर्श को इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है. वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं, और लोग इस पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. कुछ इसे "ईश्वर का चमत्कार" मान रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ "प्रकाश और प्रतिबिंब का खेल" बता रहे हैं. 

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us