Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Cyber Crime In UP: फतेहपुर में साइबर ठगों ने महिला से लाखों ऐंठे ! 19 दिनों में किए 21 ट्रांजेक्शन, जब पति पहुंचा तो..

Cyber Crime In UP: फतेहपुर में साइबर ठगों ने महिला से लाखों ऐंठे ! 19 दिनों में किए 21 ट्रांजेक्शन, जब पति पहुंचा तो..
फतेहपुर में महिला से लाखों की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पति के एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर इलाज के नाम पर 21 ट्रांजैक्शनों में महिला से लाखों की ठगी कर ली गई. मामला खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के कनपुरवा गांव का है. साइबर पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है.

Fatehpur Cyber Crime: डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने की साजिश रच रहे हैं. हाल ही में फतेहपुर जिले में एक महिला को साइबर ठगों ने शिकार बनाया.

अज्ञात अपराधियों ने महिला को फोन कर पति के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की झूठी सूचना दी और इलाज के लिए 3.79 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए. जब महिला का पति सही-सलामत घर लौटा, तो उसे इस साइबर फ्रॉड (Cyber Froud) का एहसास हुआ. महिला ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

गुजरात में नौकरी करता है पीड़िता का पति 

मामला फतेहपुर (Fatehpur) के खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के कनपुरवा गांव का है. पीड़ित अंकिता सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके पति अनमोल सिंह रोजगार के सिलसिले में गुजरात के बड़ोदरा-सूरत में रहते हैं.

बीते 7 फरवरी को महिला के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. कॉलर ने कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है और उनकी हालत नाजुक है. यह सुनकर महिला घबरा गई और बिना सोचे-समझे ठग के बताए गए बैंक अकाउंट में पैसे भेजने लगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

इलाज के नाम पर 3.79 लाख रुपये ठग लिए

अंकिता सिंह ने कहा कि साइबर ठगों ने महिला को यकीन दिलाया कि उसके पति का इलाज चल रहा है और तुरंत पैसों की जरूरत है. बताया जा रहा है कि पहली बार महिला ने 7 फरवरी को 15 हजार भेजें इसके बाद ठगों ने बार-बार कॉल कर इलाज और मेडिकल खर्च का हवाला देकर और पैसे मांगे. बीते 19 दिनों के अंदर महिला ने 21 अलग-अलग ट्रांजैक्शनों में कुल 3.79 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

पति के सुरक्षित घर लौटने पर खुली ठगी की पोल

25 फरवरी को जब महिला का पति सुरक्षित घर लौटा, तो उसे पता चला कि उसके साथ बड़ी साइबर धोखाधड़ी हो चुकी है. महिला को समझ नहीं आ रहा था कि जिसे उसने फोन पर डॉक्टर समझकर पैसे भेजे, वह असल में एक ठग था.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

हैरानी की बात तब हुई जब है पति के लौटने के बाद भी ठग लगातार अलग-अलग नंबरों से महिला को फोन कर रहे थे और पैसे मांग रहे थे. महिला ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

साइबर थाना पुलिस कर रही जांच, जल्द होगी गिरफ्तारी

पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कहा कि फोन कॉल करने वाले आरोपियों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं. जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर हुए, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है. 

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us