Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bindki News: फतेहपुर में सब्र का बांध टूटा भेड़-बकरियों सहित तहसील पहुंचा भाकियू ! जानिए क्या है पूरा मामला

Fatehpur Bindki News: फतेहपुर में सब्र का बांध टूटा भेड़-बकरियों सहित तहसील पहुंचा भाकियू ! जानिए क्या है पूरा मामला
फतेहपुर की बिंदकी तहसील में भेड़ों के साथ पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी (Bindki) तहसील में किसानों की अनदेखी के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने भेड़-बकरियों के साथ तहसील परिसर में प्रदर्शन कर दिया. पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दो जगहों पर तीखी नोकझोंक हुई. बाद में SDM की पहल पर समस्याओं की सुनवाई हुई और समाधान का भरोसा मिलने पर कार्यकर्ता शांत हुए.

Fatehpur Bindki News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील में मंगलवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा नौ दिन से लगातार धरने पर बैठे भाकियू (अराजनैतिक) कार्यकर्ताओं को प्रशासनिक अनदेखी का सामना करना पड़ा.

अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज किसानों ने भेड़-बकरियों के झुंड के साथ तहसील की ओर कूच कर दिया. पुलिस के रोकने की कोशिश पर झड़प हुई, लेकिन आखिरकार SDM की पहल से मामला शांत हुआ.

सैकड़ों भेड़-बकरियों संग तहसील पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता 

भाकियू (अराजनैतिक) के खजुहा ब्लॉक अध्यक्ष अंगद सिंह की अगुवाई में किसान बिजली, पानी और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर बीते नौ दिनों से कसियापुर बिजली उपकेंद्र पर धरना दे रहे थे. सोमवार शाम तक कार्यकर्ताओं ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा. इससे नाराज होकर मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं ने भेड़-बकरियों के झुंड के साथ तहसील की ओर रुख कर दिया. यह दृश्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया.

भवानीपुर मोड़ और ललौली चौराहे पर पुलिस से तीखी झड़प

जैसे ही कार्यकर्ता अपने मवेशियों के साथ तहसील की ओर बढ़े, भवानीपुर मोड़ के पास पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. यहां किसानों और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई. लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और मवेशियों को लेकर आगे बढ़ते रहे.

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

इसके बाद ललौली चौराहे पर तहसीलदार ने उन्हें रोकने की कोशिश की और समझाने का प्रयास किया. लेकिन भाकियू कार्यकर्ता अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटे और सीधा तहसील गेट पर पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

SDM की पहल पर हुआ समाधान, समाधान का दिया भरोसा

स्थिति को बिगड़ता देख बिंदकी के उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. उन्होंने सबसे पहले मवेशियों को तहसील परिसर से हटवाकर बड़े मैदान में भिजवाया, ताकि अव्यवस्था न फैले.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

इसके बाद उन्होंने भाकियू नेताओं के साथ तहसील सभागार में बैठक की. बैठक में किसानों की सभी समस्याएं एक-एक कर सुनी गईं और हर मांग के समाधान का भरोसा दिया गया. दो घंटे तक चली बातचीत के बाद कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया और मवेशियों के साथ वापस लौट गए.

क्या हैं भाकियू की मुख्य मांगें जिन पर हुआ मंथन

धरना दे रहे किसानों की प्रमुख मांगों में सबसे पहली थी निचली गंगा नहर में पानी छोड़े जाने की, ताकि धान की रोपाई हो सके. दूसरी मांग बिजली ट्रिपिंग को बंद कराने की थी जिससे नलकूपों से सिंचाई बाधित हो रही थी. तीसरी मांग आदर्श नगर कॉलोनी में स्कूलों और घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की थी.

चौथी शिकायत खाद की किल्लत को लेकर थी, जहां किसानों ने बताया कि सहकारी समितियों में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है. पांचवीं और अहम मांग खजुहा ब्लॉक के गांवों में गंदगी और साफ-सफाई को लेकर थी, जिनकी ओर अब तक प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया था.

नहीं हुआ समाधान तो फिर होगा बड़ा आंदोलन

हालांकि SDM के आश्वासन के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया, लेकिन भाकियू कार्यकर्ताओं ने साफ कहा है कि अगर इन मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

किसानों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है और सरकार व प्रशासन को किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देनी ही होगी. भाकियू ने चेतावनी दी कि दोबारा अगर उपेक्षा की गई तो अगला प्रदर्शन और बड़ा होगा.

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us