Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी के सभी ई-रिक्शा चालकों के लिए नया नियम, महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला

यूपी के ई रिक्शा को सख्त हुआ महिला आयोग सभी जिले में लागू होगा नियम (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP News In Hindi

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं के साथ ई-रिक्शा में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है. अब पूरे प्रदेश में हर ई-रिक्शा पर चालक का नाम और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य होगा.

UP E-Rickshaw News: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. राज्य महिला आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि अब सभी ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को अपनी गाड़ी पर नाम और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से लिखना होगा. यह व्यवस्था प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू की जाएगी. आयोग का मानना है कि इस कदम से महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत किया जा सकेगा और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर लगाम लगेगी.

बाराबंकी बैठक में हुआ अहम निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बाराबंकी में अफसरों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया. बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मुद्दे पर बेहद गंभीर हैं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

हर ई-रिक्शा पर चालक का नाम और नंबर लिखना होगा अनिवार्य

महिला आयोग ने निर्देश दिया है कि अब सभी ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा में चालक का नाम और उसका मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से सामने लिखा होना चाहिए. इसका उद्देश्य यह है कि अगर किसी महिला के साथ छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार की घटना होती है तो आरोपी की पहचान और शिकायत दर्ज करना आसान हो सके.

हेल्पलाइन नंबरों की कार्यप्रणाली होगी मजबूत

बैठक के दौरान महिला आयोग ने हेल्पलाइन नंबर 1090 और 181 की कार्यप्रणाली की समीक्षा कराने का भी आश्वासन दिया. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पीड़ित महिलाओं को तुरंत सहायता मिले और उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हो. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं को बिना डर के अपनी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार होना चाहिए.

Read More: UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान

महिला डेस्क को और मजबूत करने के निर्देश

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सभी थानों में मौजूद महिला डेस्क को और मजबूत करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इन डेस्क का मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि महिलाएं आसानी से अपनी समस्या रख सकें और उन्हें न्याय दिलाने में कोई देरी न हो.

Read More: UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी

पहले भी चलाया गया था अभियान

आपको बता दें कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए अभियान चलाया था, जिसमें ड्राइवर का नाम, मोबाइल नंबर और मालिक का नाम गाड़ी पर लिखना अनिवार्य किया गया था. शुरुआती दौर में कई गाड़ियों पर इसका पालन हुआ लेकिन बाद में इस नियम की अनदेखी शुरू हो गई. अब महिला आयोग के इस नए फैसले के बाद इस अभियान को दोबारा सख्ती से लागू करने की तैयारी है.

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा कदम

महिला आयोग की इस पहल को महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी आएगी और महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा. प्रदेशभर में इस व्यवस्था को लागू करने से एक पारदर्शी और सुरक्षित माहौल बनाने में मदद मिलेगी.

29 Aug 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

यूपी के सभी ई-रिक्शा चालकों के लिए नया नियम, महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला

UP News In Hindi

UP E-Rickshaw News: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. राज्य महिला आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि अब सभी ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को अपनी गाड़ी पर नाम और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से लिखना होगा. यह व्यवस्था प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू की जाएगी. आयोग का मानना है कि इस कदम से महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत किया जा सकेगा और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर लगाम लगेगी.

बाराबंकी बैठक में हुआ अहम निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बाराबंकी में अफसरों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया. बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मुद्दे पर बेहद गंभीर हैं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

हर ई-रिक्शा पर चालक का नाम और नंबर लिखना होगा अनिवार्य

महिला आयोग ने निर्देश दिया है कि अब सभी ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा में चालक का नाम और उसका मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से सामने लिखा होना चाहिए. इसका उद्देश्य यह है कि अगर किसी महिला के साथ छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार की घटना होती है तो आरोपी की पहचान और शिकायत दर्ज करना आसान हो सके.

हेल्पलाइन नंबरों की कार्यप्रणाली होगी मजबूत

बैठक के दौरान महिला आयोग ने हेल्पलाइन नंबर 1090 और 181 की कार्यप्रणाली की समीक्षा कराने का भी आश्वासन दिया. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पीड़ित महिलाओं को तुरंत सहायता मिले और उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हो. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं को बिना डर के अपनी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार होना चाहिए.

महिला डेस्क को और मजबूत करने के निर्देश

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सभी थानों में मौजूद महिला डेस्क को और मजबूत करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इन डेस्क का मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए कि महिलाएं आसानी से अपनी समस्या रख सकें और उन्हें न्याय दिलाने में कोई देरी न हो.

पहले भी चलाया गया था अभियान

आपको बता दें कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए अभियान चलाया था, जिसमें ड्राइवर का नाम, मोबाइल नंबर और मालिक का नाम गाड़ी पर लिखना अनिवार्य किया गया था. शुरुआती दौर में कई गाड़ियों पर इसका पालन हुआ लेकिन बाद में इस नियम की अनदेखी शुरू हो गई. अब महिला आयोग के इस नए फैसले के बाद इस अभियान को दोबारा सख्ती से लागू करने की तैयारी है.

महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा कदम

महिला आयोग की इस पहल को महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी आएगी और महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा. प्रदेशभर में इस व्यवस्था को लागू करने से एक पारदर्शी और सुरक्षित माहौल बनाने में मदद मिलेगी.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us