Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

प्रिया मराठे का निधन: 38 साल की उम्र में कैंसर से जंग हार गईं जानी-मानी मराठी और हिंदी टीवी अभिनेत्री

जानी मानी टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन: Image Credit Original Source

Priya Marathe Passes Away

मराठी और हिंदी टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रिया मराठे का रविवार सुबह करीब 4 बजे मुंबई के मीरारोड स्थित घर में निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. 38 साल की उम्र में उनका यूं अचानक जाना कला जगत और प्रशंसकों के लिए गहरा सदमा है. आज शाम 4 बजे मीरारोड श्मशानभूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा.

Priya Marathe Passes Away: टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज से घर-घर में पहचान बनाने वाली मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे अब इस दुनिया में नहीं रहीं. रविवार तड़के 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. वह कैंसर से काफी समय से लड़ रही थीं और महज़ 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनके निधन से मराठी और हिंदी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

छोटे पर्दे से स्टारडम तक का सफर

प्रिया मराठे ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टेलीविजन से की और जल्द ही दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली. तू तिथे मी, तुझेच मी गीत गात आहे जैसे धारावाहिकों से वह मराठी दर्शकों की चहेती बन गईं. इसके बाद हिंदी धारावाहिक पवित्र रिश्ता में उनके अभिनय ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय बना दिया. उन्होंने कसम से और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे धारावाहिकों में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई. टीवी की दुनिया में उनका नाम मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिना जाता था.

कैंसर से लंबी जंग हार गईं प्रिया 

कुछ साल पहले प्रिय मराठे को कैंसर का पता चला था. शुरुआती इलाज के बाद वह इस बीमारी से उबर गईं और फिर से अपनी सामान्य जिंदगी में लौट आईं. उन्होंने विदेश में थिएटर टूर तक किया. लेकिन पिछले कुछ महीनों में बीमारी ने फिर से उन्हें घेर लिया. लगातार इलाज के बावजूद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई. डॉक्टरों के प्रयास नाकाम रहे और रविवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी यह जंग लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रही, जिन्होंने उन्हें हमेशा मजबूत और मुस्कुराती हुई शख्सियत के रूप में देखा.

मनोरंजन जगत में शोक की लहर

प्रिया मराठे के निधन से पूरा मराठी और हिंदी मनोरंजन जगत गमगीन है. उनकी अचानक विदाई से साथी कलाकार और फैन्स सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है. सहकर्मी कलाकारों ने उन्हें मेहनती, खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान के रूप में याद किया. उनकी मुस्कान और परफॉर्मेंस को लोग लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे.

Read More: Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना

आज होगा प्रिया का अंतिम संस्कार

परिवार ने जानकारी दी है कि प्रिया मराठे का अंतिम संस्कार रविवार शाम 4 बजे मीरारोड स्थित हिंदू श्मशानभूमि में किया जाएगा. सुबह से ही रिश्तेदार और करीबी उनके घर पर पहुंचकर अंतिम दर्शन कर रहे हैं. उनके निधन की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई. कला जगत ही नहीं, बल्कि आम दर्शकों के लिए भी उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है.

Read More: Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत

यादों में हमेशा जिंदा रहेंगी प्रिया

प्रिया मराठे ने अपने छोटे से करियर में ही गहरी छाप छोड़ी. चाहे मराठी टीवी हो या हिंदी धारावाहिक, हर जगह उनके अभिनय को सराहा गया. महज़ 38 साल की उम्र में उनके निधन ने सभी को हिला दिया है. लेकिन पर्दे पर उनके काम और उनकी जीवन से लड़ने की जिद हमेशा लोगों को याद दिलाती रहेगी कि वह कितनी मजबूत और जिंदादिल इंसान थीं.

31 Aug 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

प्रिया मराठे का निधन: 38 साल की उम्र में कैंसर से जंग हार गईं जानी-मानी मराठी और हिंदी टीवी अभिनेत्री

Priya Marathe Passes Away

Priya Marathe Passes Away: टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज से घर-घर में पहचान बनाने वाली मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे अब इस दुनिया में नहीं रहीं. रविवार तड़के 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. वह कैंसर से काफी समय से लड़ रही थीं और महज़ 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनके निधन से मराठी और हिंदी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

छोटे पर्दे से स्टारडम तक का सफर

प्रिया मराठे ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टेलीविजन से की और जल्द ही दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली. तू तिथे मी, तुझेच मी गीत गात आहे जैसे धारावाहिकों से वह मराठी दर्शकों की चहेती बन गईं. इसके बाद हिंदी धारावाहिक पवित्र रिश्ता में उनके अभिनय ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय बना दिया. उन्होंने कसम से और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे धारावाहिकों में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई. टीवी की दुनिया में उनका नाम मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिना जाता था.

कैंसर से लंबी जंग हार गईं प्रिया 

कुछ साल पहले प्रिय मराठे को कैंसर का पता चला था. शुरुआती इलाज के बाद वह इस बीमारी से उबर गईं और फिर से अपनी सामान्य जिंदगी में लौट आईं. उन्होंने विदेश में थिएटर टूर तक किया. लेकिन पिछले कुछ महीनों में बीमारी ने फिर से उन्हें घेर लिया. लगातार इलाज के बावजूद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई. डॉक्टरों के प्रयास नाकाम रहे और रविवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी यह जंग लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रही, जिन्होंने उन्हें हमेशा मजबूत और मुस्कुराती हुई शख्सियत के रूप में देखा.

मनोरंजन जगत में शोक की लहर

प्रिया मराठे के निधन से पूरा मराठी और हिंदी मनोरंजन जगत गमगीन है. उनकी अचानक विदाई से साथी कलाकार और फैन्स सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है. सहकर्मी कलाकारों ने उन्हें मेहनती, खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान के रूप में याद किया. उनकी मुस्कान और परफॉर्मेंस को लोग लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे.

आज होगा प्रिया का अंतिम संस्कार

परिवार ने जानकारी दी है कि प्रिया मराठे का अंतिम संस्कार रविवार शाम 4 बजे मीरारोड स्थित हिंदू श्मशानभूमि में किया जाएगा. सुबह से ही रिश्तेदार और करीबी उनके घर पर पहुंचकर अंतिम दर्शन कर रहे हैं. उनके निधन की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई. कला जगत ही नहीं, बल्कि आम दर्शकों के लिए भी उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है.

यादों में हमेशा जिंदा रहेंगी प्रिया

प्रिया मराठे ने अपने छोटे से करियर में ही गहरी छाप छोड़ी. चाहे मराठी टीवी हो या हिंदी धारावाहिक, हर जगह उनके अभिनय को सराहा गया. महज़ 38 साल की उम्र में उनके निधन ने सभी को हिला दिया है. लेकिन पर्दे पर उनके काम और उनकी जीवन से लड़ने की जिद हमेशा लोगों को याद दिलाती रहेगी कि वह कितनी मजबूत और जिंदादिल इंसान थीं.

Related Posts

Latest News

Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट
शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है....
यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल
भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला साप्ताहिक इंसुलिन Awiqli, अब डायबिटीज मरीजों को रोज नहीं लगाना होगा इंजेक्शन
आज का राशिफल 09 जुलाई 2026: जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल
Lucknow News: पूर्व एआरटीओ के घर विजिलेंस का छापा ! 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित करोड़ों का कैश बरामद
Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Follow Us