Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर हादसा: कच्चा मकान ढहने से मां-बेटे समेत तीन की मौत, चार बच्चे गंभीर

फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र में कच्चा मकान ढहने से तीन की मौत: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. लगातार बारिश के चलते हरदौली गांव में कच्चा मकान भरभराकर गिर गया. मलबे में दबकर मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि परिवार के चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं. पूरे गांव में मातम का माहौल है.

Fatehpur Bindki News: यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में सोमवार भोर पहर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिससे सात लोग मलबे के नीचे दब गए. ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया लेकिन मां-बेटे समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. चार बच्चे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.

आफत की बारिश बनी मौत की दस्तक

फतेहपुर जिले में रविवार से लगातार बारिश हो रही है. इसी दौरान हरदौली गांव निवासी मुकेश कुमार (50) का परिवार अपने कच्चे मकान के बरामदे में रात को सो रहा था. सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक छत और दीवार भरभराकर गिर गई. पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया. ग्रामीणों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मलबे से बाहर निकालने में लगी आधे घंटे की मशक्कत

आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुटे और फावड़ों से मलबा हटाना शुरू किया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सातों लोगों को बाहर निकाला जा सका. सभी को गंभीर हालत में सीएचसी बिंदकी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश कुमार और उनकी 85 वर्षीय मां माधुरी को मृत घोषित कर दिया.

जिला अस्पताल में टूटी सांसों की डोर

चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मुकेश की पत्नी रन्नो देवी (47) और चार बच्चों क्षमा (22), प्रकाशनी (16), कामिनी (12) और प्रखर (11) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान रन्नो देवी की भी मौत हो गई. इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है. जबकि चारों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है.

Read More: Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं

गांव में पसरा मातम और सन्नाटा

हरदौली गांव में हादसे के बाद मातम का माहौल है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरा गांव गमगीन है. ग्रामीणों ने बताया कि मकान पुराना और जर्जर हो चुका था. लगातार हो रही बारिश से दीवार और छत कमजोर हो गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है.

Read More: Fatehpur News: मैं SIR से तंग आ चुका हूं, बेटी की शादी में छुट्टी नहीं मिल पा रही है, BLO ने उठाया खौफ़नाक कदम

प्रशासन ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही बिंदकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है. क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रगति यादव ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी मदद दिलाई जाएगी. जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी राहत और सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Read More: Fatehpur News: पत्नी को पद दिलाने के लिए मुखलाल पाल को दिए थे 25 लाख, DIOS से लेकर शिक्षक संघ अध्यक्ष तक लगे आरोप

25 Aug 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

फतेहपुर हादसा: कच्चा मकान ढहने से मां-बेटे समेत तीन की मौत, चार बच्चे गंभीर

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Bindki News: यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में सोमवार भोर पहर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिससे सात लोग मलबे के नीचे दब गए. ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया लेकिन मां-बेटे समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. चार बच्चे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.

आफत की बारिश बनी मौत की दस्तक

फतेहपुर जिले में रविवार से लगातार बारिश हो रही है. इसी दौरान हरदौली गांव निवासी मुकेश कुमार (50) का परिवार अपने कच्चे मकान के बरामदे में रात को सो रहा था. सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक छत और दीवार भरभराकर गिर गई. पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया. ग्रामीणों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मलबे से बाहर निकालने में लगी आधे घंटे की मशक्कत

आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुटे और फावड़ों से मलबा हटाना शुरू किया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सातों लोगों को बाहर निकाला जा सका. सभी को गंभीर हालत में सीएचसी बिंदकी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश कुमार और उनकी 85 वर्षीय मां माधुरी को मृत घोषित कर दिया.

जिला अस्पताल में टूटी सांसों की डोर

चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मुकेश की पत्नी रन्नो देवी (47) और चार बच्चों क्षमा (22), प्रकाशनी (16), कामिनी (12) और प्रखर (11) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान रन्नो देवी की भी मौत हो गई. इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है. जबकि चारों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है.

गांव में पसरा मातम और सन्नाटा

हरदौली गांव में हादसे के बाद मातम का माहौल है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरा गांव गमगीन है. ग्रामीणों ने बताया कि मकान पुराना और जर्जर हो चुका था. लगातार हो रही बारिश से दीवार और छत कमजोर हो गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है.

प्रशासन ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही बिंदकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है. क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रगति यादव ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी मदद दिलाई जाएगी. जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी राहत और सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Latest News

Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
फतेहपुर में जिला महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद है, जिससे गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज रेफर किया...
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री
UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ
आज का राशिफल 09 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी

Follow Us