Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी के इस जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर शुरू हुआ रूट डायवर्जन ! इस तारीख तक हो सकती है परेशानी

यूपी के इस जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर शुरू हुआ रूट डायवर्जन ! इस तारीख तक हो सकती है परेशानी
यूपी के फतेहपुर में सावन सोमवार और कावड़ यात्रा के चलते रूट डाइवर्जन (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर में सावन मास के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. 19 जुलाई की रात से 23 जुलाई रात तक हाईवे समेत सभी प्रमुख रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. वाराणसी कांवड़ यात्रा को लेकर कानपुर से फतेहपुर, प्रयागराज होते हुए वाराणसी जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं.

Fatehpur Route Diversion: यूपी के फतेहपुर जिले में सावन मास के दूसरे सोमवार (21 जुलाई) को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है. कांवड़ यात्रा (kanwar Yatra) और शिवभक्तों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए 19 जुलाई की रात 8 बजे से 23 जुलाई की रात 8 बजे तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है. वाराणसी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए कानपुर से लेकर प्रयागराज, रायबरेली, जौनपुर और वाराणसी तक भारी वाहनों को वैकल्पिक रूट से भेजा जाएगा.

फतेहपुर में सख्त ट्रैफिक प्लान, 19 जुलाई रात से लागू

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लाखों शिवभक्तों की भीड़ जिले के रास्ते वाराणसी की ओर बढ़ेगी. इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 19 जुलाई रात 8 बजे से लेकर 23 जुलाई रात 8 बजे तक जनपद में सख्त ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है. इस दौरान हाईवे समेत सभी मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत भारी वाहनों का डायवर्जन

कांवड़ यात्रा (kanwar Yatra) के दौरान वाराणसी (Varanasi) की ओर बढ़ने वाले भारी वाहनों के लिए अलग से वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है. 18 जुलाई की रात 11:55 बजे से लेकर 25 जुलाई सुबह 10 बजे तक कानपुर से फतेहपुर, प्रयागराज होते हुए वाराणसी जाने वाले वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है. ये वाहन अब कानपुर-रामादेवी-जाजमऊ-बदरका-अचलगंज-बीघापुर-लालगंज-रायबरेली-प्रतापगढ़-जौनपुर होते हुए वाराणसी भेजे जाएंगे. यही रूट वापसी के लिए भी लागू रहेगा.

बांदा रूट पर भी नया डायवर्जन, ऐसे जाएंगे वाहन

बांदा की दिशा में जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है. अब ये वाहन नउवाबाग से निकलकर जेल रोड मोड़, जयरामनगर, राधानगर, बहुआ और ललौली होकर बांदा की ओर भेजे जाएंगे. इसी रूट से उनकी वापसी भी होगी. वहीं, चौडगरा और कैंची मोड़ से आने वाले वाहनों को बिंदकी, जोनिहा चौराहा, ललौली होते हुए उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा. इन मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की गई है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

घाटमपुर-नौबस्ता से भी डायवर्जन, वाराणसी को भेजे जाएंगे

घाटमपुर से होते हुए फतेहपुर और प्रयागराज होते वाराणसी जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है. अब ये वाहन घाटमपुर-रमईपुर-नौबस्ता बाईपास-रामादेवी-जाजमऊ-बदरका-अचलगंज-बीघापुर-लालगंज-रायबरेली-प्रतापगढ़-जौनपुर होकर वाराणसी पहुंचेंगे. यात्रा के दौरान मार्ग में कोई अवरोध न आए, इसके लिए हर चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती और CCTV की निगरानी की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ बाईपास और भिटौरा मार्ग पर भी प्रतिबंध

 जिले के प्रमुख बाईपास जैसे लखनऊ बाईपास, भिटौरा बाईपास और चंदीपुर मार्ग को भी डायवर्जन के तहत लाया गया है. इन मार्गों से गुजरने वाले भारी वाहनों को फिलहाल अग्रिम आदेश तक प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रशासन का कहना है कि सावन के तीसरे सोमवार तक ट्रैफिक पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी एक्टिव किया गया है.

Read More: Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों...
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम

Follow Us