Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर में मनरेगा घोटाले का पर्दाफाश: गरीबों की मजदूरी हड़प गए अफसर-कर्मचारी, 10 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा 

फतेहपुर में मनरेगा घोटाले का पर्दाफाश: गरीबों की मजदूरी हड़प गए अफसर-कर्मचारी, 10 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा 
फतेहपुर के सरकंडी में बड़ा घोटाला 10 लोगों पर मुकदमा (प्रतीकात्मक फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

यूपी के फतेहपुर जिले में मनरेगा घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है. प्रधानमंत्री आवास योजना के गरीब लाभार्थियों की मजदूरी हड़पने के आरोप में 10 अफसरों और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. जांच में करीब 55 लाख रुपये की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है.

Fatehpur Sarkandi Ghotaka: यूपी के फतेहपुर में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल उजागर हुआ है. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों की मजदूरी अफसरों और कर्मचारियों ने हड़प ली. सीडीओ पवन कुमार मीना के निर्देश पर बीडीओ राहुल मिश्र ने 10 अफसरों और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया है. जांच में सामने आया कि मजदूरी की रकम फर्जी खातों में ट्रांसफर की गई और गरीबों के हक पर डाका डाला गया.

गरीबों की मजदूरी डकार गए भ्रष्ट तंत्र के कारिंदे

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की जांच में सामने आया कि ग्राम पंचायत सरकंडी, असोथर ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मंजूर 709 आवासों की मजदूरी में बड़े पैमाने पर घपला हुआ. लाभार्थियों के खातों में भुगतान भेजने के बजाय रकम अलग-अलग लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई. शुरुआती जांच में 20 लाभार्थियों की मजदूरी रकम 1.36 लाख रुपये फर्जी खातों में पाई गई, जबकि कुल घोटाला करीब 55,46,326 रुपये तक पहुंच गया.

मिलीभगत से चला घोटाले का खेल

जांच रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि यह खेल अकेले किसी एक स्तर पर नहीं, बल्कि पंचायत से लेकर ब्लॉक तक की मिलीभगत से चला. मस्टर रोल और वेज लिस्ट का फर्जीवाड़ा कर गरीबों के हक की रकम डकार ली गई. कई कर्मचारियों ने अपने बयान में स्वीकार किया कि पंचायत आईडी से मस्टर रोल जारी कर मजदूरी भुगतान का खेल ब्लॉक स्तर पर चलाया जाता था.

10 अफसर-कर्मचारी पर केस दर्ज

इस घोटाले में जिनकी सीधी जिम्मेदारी तय हुई है, उनमें तत्कालीन सेक्टर अधिकारी नरेंद्र गुप्ता, वर्तमान सेक्टर अधिकारी अजय प्रताप सिंह, तत्कालीन सचिव धर्मकीर्ति, वर्तमान सचिव जितेंद्रनाथ, लेखाकार सूर्यप्रकाश, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी नितिन श्रीवास्तव, पंचायत सहायक पूनम देवी, मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर रामप्रकाश और प्रकाश सिंह, तथा एनआरएलएम ऑपरेटर शिवम कुमार शामिल हैं. इन सभी पर गरीबों की मजदूरी हड़पने और अभिलेखों में हेराफेरी का आरोप है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

2023-24 से पहले भी घोटाले की आशंका

जांच अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह भ्रष्टाचार केवल वर्ष 2023-24 तक सीमित नहीं है. संभव है कि पूर्व वर्षों में भी इसी तरह गरीबों के हक की रकम हड़पी गई हो. अब इस दिशा में भी गहन जांच की तैयारी है. ग्रामीण विकास मंत्रालय की मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक यह सीधा आपराधिक मामला है, जिसमें FIR दर्ज कर कार्रवाई अनिवार्य है.

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

सीडीओ के आदेश पर हुई सख्त कार्रवाई

मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने रिपोर्ट देखने के बाद बीडीओ असोथर को FIR दर्ज कराने के आदेश दिए. बीडीओ राहुल मिश्र ने तहरीर देकर थाने में मुकदमा लिखवाया. इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस अब जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us