Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में AIMIM नेता और चेयरमैन के बेटे के बीच विवाद ! पुलिस ने 14 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, राजनीतिक दबाव का आरोप

Fatehpur News: फतेहपुर में AIMIM नेता और चेयरमैन के बेटे के बीच विवाद ! पुलिस ने 14 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, राजनीतिक दबाव का आरोप
फतेहपुर में नगर पंचायत चेयरमैन और AIMIM नेता के बीच विवाद (बाएं ऐजाज खान, दाएं शिवम केशरवानी): फाइल फोटो Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में AIMIM के नेता और चेयरमैन के बेटे के साथ हुए विवाद में पुलिस ने 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. मामला खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के कस्बे का है. वहीं दूसरे पक्ष ने राजनीतिक दबाव में एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे और एआईएमआईएम (AIMIM) नेता के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है. आरोप है कि AIMIM नेता और उसके साथियों ने चेयरमैन के बेटे के साथ दुकान में घुसकर मारपीट की और हजारों की नकदी लूट ली.

दूसरी ओर, एआईएमआईएम नेता की सभासद मां ने भी चेयरमैन और उनके बेटे पर ही मारपीट का आरोप लगाया है. मामला खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के कस्बे का है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिवम केशरवानी की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि दूसरे पक्ष से एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

क्या है पूरा मामला? कैसे भड़का विवाद?

फतेहपुर (Fatehpur) के खखरेरू कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद्र केशरवानी की दुकान चंद्र मशीनरी स्टोर के नाम से चलती है. रविवार शाम के वक्त AIMIM के खागा विधानसभा अध्यक्ष एजाज खान इस दुकान पर सामान खरीदने आए थे.

जानकारी के मुताबिक, दुकान पर उस समय चेयरमैन का बेटा शिवम केशरवानी उर्फ गोलू मौजूद था. एजाज खान ने ड्रिल मशीन से जुड़ा एक पार्ट खरीदा, लेकिन जब भुगतान की बात आई तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया. शिवम ने जब इसका विरोध किया तो दोनों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई. 

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

आरोप है कि कुछ देर बाद एजाज खान ने फोन करके अपने कुछ साथियों को बुला लिया. थोड़ी ही देर में एजाज के पिता मुमताज खान उर्फ मुन्ना खान, साथी रहमान और 10 अन्य लोग मौके पर आ गए. इन लोगों ने दुकान में घुसकर पहले तो तोड़फोड़ की और फिर शिवम केशरवानी के साथ मारपीट शुरू कर दी.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दुकान के गल्ले में रखे करीब 5 हज़ार रुपये नकद और शिवम की सोने की अंगूठी लूट ली. झगड़ा इतना बढ़ गया कि शिवम को दुकान से घसीटते हुए बाहर लाया गया और गोली भी चलाई गई, हालांकि वह इस हमले में बाल-बाल बच गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

दूसरे पक्ष का आरोप: चेयरमैन और उनके समर्थकों ने की मारपीट

इस घटना के बाद एआईएमआईएम नेता की मां गुलशन बानो, जो खुद नगर पंचायत की सभासद हैं, ने पुलिस में तहरीर दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा एजाज खान निर्दोष है और उल्टा चेयरमैन और उनके परिवार ने ही हमला किया.

गुलशन बानो के अनुसार, उनके बेटे ने ड्रिल मशीन का पार्ट खरीदा था, लेकिन फिट न होने की वजह से उसे बदलने के लिए वापस गया था. वहां मौजूद शिवम केशरवानी ने सामान बदलने से मना कर दिया और बदसलूकी करने लगे.

आरोप है कि इसी दौरान योगेश उर्फ पिंटू नाम के व्यक्ति ने लोहे की रॉड से ओवैश नामक युवक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

सभासद गुलशन बानो का कहना है कि जब उनके पति मुन्ना खान और अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, तो चेयरमैन ज्ञानचंद्र, शिवम केशरवानी, ऋतिक और नवनीत केशरवानी ने उनके बेटे और समर्थकों पर हमला कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई. 

एकतरफा कार्रवाई का आरोप, 14 लोगों पर केस दर्ज

खखरेरू थाने के प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि चेयरमैन के बेटे शिवम केशरवानी की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें चार नामजद और 10 अज्ञात लोग शामिल हैं. पुलिस ने कुछ नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है. 

हालांकि, पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई. वहीं, सभासद गुलशन बानो ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया जा रहा है.

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के दावों की सत्यता के लिए सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान खंगाले जा रहे हैं. घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और शांति बनाए रखने की अपील की है. 

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us