Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: अखिलेश यादव का BJP पर वार ! भाजपा 8 साल बेमिसाल मना रही है, लेकिन फतेहपुर याद आएगा

Fatehpur News: अखिलेश यादव का BJP पर वार ! भाजपा 8 साल बेमिसाल मना रही है, लेकिन फतेहपुर याद आएगा
फतेहपुर की सियासत में अखिलेश यादव की एंट्री, बीजेपी पर तंज (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मचे सियासी घमासान में सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने BJP पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा 8 साल बेमिसाल मना रही है उन्हें फतेहपुर जरूर याद आएगा. पढ़ें पूरी ख़बर 

Fatehpur Mukhlal Pal Akhilesh Yadav News: यूपी के फतेहपुर में भाजपा की सियासत में उबाल आ गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि

भाजपा 8 साल बेमिसाल मना रही है, लेकिन फतेहपुर जरूर याद आएगा उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर भ्रष्टाचार और अवैध कब्जों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब खुद भाजपा के नेता एक-दूसरे पर घोटाले और जमीन हड़पने के आरोप लगा रहे हैं, तो पूरे प्रदेश का हाल क्या होगा?

300 बीघे तक का सफर, जेसीबी, डंपर और ट्रक 

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इशारों-इशारों में भाजपा की पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिनके पास कभी तीन बीघे खेती की जमीन थी, अब उनके पास 300 बीघे हो गई है. साथ में जेसीबी, डंपर और ट्रक भी चलने लगे हैं. सरकारी जमीनों और तालाबों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये मैं नहीं कह रहा हूं ये उन्हीं की पार्टी के मौजूदा पदाधिकारी कह रहे हैं. 

जिलाध्यक्ष पर 50 लाख की ठगी का आरोप, गुटबाजी उजागर

इस पूरे विवाद की जड़ भाजपा के फतेहपुर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर लगे घोटाले के आरोप हैं. भाजपा नेता अजीत कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुखलाल पाल ने उन्हें पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये हड़प लिए. मामले की जांच प्रदेश स्तर पर हुई, जिसमें जांच कमेटी ने जिलाध्यक्ष को दोषी ठहरा दिया. 

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

जब भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद की पार्टी पर ही दागे आरोप

सियासी ड्रामा तब और बढ़ गया, जब जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल (Mukhlal Pal) ने खुद को निर्दोष बताते हुए प्रेस कांफ्रेंस में अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं को निशाने पर ले लिया.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

उन्होंने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, स्थानीय नेता अनु श्रीवास्तव और एक अन्य शीर्ष भाजपा नेता पर साजिश रचने का आरोप लगा दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने इन नेताओं को 'भूमाफिया' तक करार दे दिया. हालांकि इस पूरे मामले में नेताओं ने जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. 

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

भाजपा में गहरी फूट, विपक्ष को मिला मौका

मुखलाल पाल के इस बयान के बाद भाजपा के अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए. पार्टी के ही पदाधिकारी एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगे हैं, जिससे जिले की भाजपा इकाई में भारी गुटबाजी देखने को मिल रही है. विपक्ष इसे भाजपा के 'असली चेहरे' के रूप में भुनाने में जुट गया है. 

अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले पर कटाक्ष करते हुए कहा, "जब फतेहपुर में ही भाजपा नेता एक-दूसरे पर घोटालों और अवैध कब्जों के आरोप लगा रहे हैं, तो पूरे उत्तर प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।" उन्होंने भाजपा को 'भ्रष्टाचारियों की पार्टी' करार देते हुए कहा कि जनता अब सच्चाई जान चुकी है और आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका जवाब मिलेगा. 

फतेहपुर की 'सियासी फिल्म' अभी खत्म नहीं हुई

भाजपा के अंदर मचा यह घमासान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. विपक्षी दल इसे बड़ा मुद्दा बनाकर भाजपा पर हमले तेज कर सकते हैं. देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इस विवाद से कैसे निपटती है और क्या वाकई कोई कार्रवाई होगी या यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us