Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बुजुर्ग की अस्मिता पर दरिंदगी की चोट, दबंगों ने निर्वस्त्र कर पीटा, मुंह पर किया पेशाब

Fatehpur News: फतेहपुर में बुजुर्ग की अस्मिता पर दरिंदगी की चोट, दबंगों ने निर्वस्त्र कर पीटा, मुंह पर किया पेशाब
फतेहपुर में दलित बुजुर्ग के साथ बर्बरता पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक 65 वर्षीय दलित बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा और निर्वस्त्र कर उसके मुंह पर पेशाब किया गया. मामला असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने एससी-एसटी कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं सहित 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक 65 वर्षीय दलित बुजुर्ग के साथ जो हुआ, उसने मानवता को झकझोर कर रख दिया. मामला असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के रमसोलेपुर मजरे रामनगर कौहन का है.

बताया जा रहा है कि कुछ दबंगों ने बुजुर्ग को न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि निर्वस्त्र कर उसकी इज्जत को भी रौंद डाला. सबसे घिनौनी बात यह रही कि आरोपियों ने बुजुर्ग के मुंह पर पेशाब कर उसे अपमानित किया और जान से मारने की कोशिश की. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 13 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है. 

खेत से घर लौटते समय घेरकर किया हमला

फतेहपुर (Fatehpur) के असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के रमसोलेपुर मजरे रामनगर कौहन में गरीब मजदूर बुजुर्ग के लिए 24 दिसंबर की शाम किसी बुरे सपने से कम नहीं थी. खेतों में दिनभर मेहनत कर जब वह अपने घर लौट रहा था.

तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही भगवानदीन, रामदीन, रामरूप, ओमप्रकाश, शिवकुमार और अर्जुन ने उसे घेर लिया. जातिसूचक गालियां दीं और फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया. बुजुर्ग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन इन दरिंदों को उस पर जरा भी दया नहीं आई. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

इंसाफ मांगने गया तो और भी बड़ा जुल्म हुआ

गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग हिम्मत जुटाकर अपने गांव के तीन लोगों को साथ लेकर आरोपियों के घर शिकायत करने गया, लेकिन वहां जो हुआ, वह क्रूरता की सारी हदें पार कर गया. घर में मौजूद राजकरन, करन, राजू, राजेश की पत्नी रेखा और ननकवा की पत्नी बिंदी ने उसे देखते ही ललकारा और कहा "इसे जिंदा मत छोड़ना"

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

तभी राजेश और राकेश ने बुजुर्ग को पकड़कर उसके कपड़े फाड़ दिए, उसे निर्वस्त्र कर दिया और फिर उसकी बेबसी का मजाक उड़ाया. इसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़ों में आग लगाने की कोशिश की. लेकिन सबसे ज्यादा शर्मनाक हरकत तब हुई जब उन्होंने बुजुर्ग के मुंह पर पेशाब कर दिया. 

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

गला घोंटकर मारने की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाई जान

बताया जा रहा है कि इस दौरान दबंगों ने बुजुर्ग का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की, लेकिन तभी गांव के कुछ लोग मौके पर आ पहुंचे, जिनकी वजह से बुजुर्ग की जान बच पाई.

घटना के बाद भी जब पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, तो उसे सिर्फ निराशा ही हाथ लगी. लेकिन जब मामला एससी-एसटी कोर्ट तक पहुंचा, तो पुलिस को मजबूरन भगवानदीन, रामदीन, रामरूप, ओमप्रकाश, शिवकुमार, अर्जुन, राजकरन, करन, राजू, राजेश, राकेश सहित रेखा और बिंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा. थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. 

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us