Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा ! भांजी की शादी से दो दिन पहले मामा-मामी की मौत, ऐसे हुआ हादसा 

फतेहपुर सड़क हादसे में दंपति की मौत: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में गुरुवार को रारी गांव के पास हुए सड़क हादसे में मामा-मामी की मौत हो गई. दोनों अपनी भांजी के शादी का सामान देकर लौट रहे थे, तभी बाइक टकराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए दंपति की मौत हो गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर जिले से गुरुवार को एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने एक खुशहाल परिवार की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया. एक तरफ जहां घर में शादी की तैयारियों की हलचल थी, वहीं दूसरी ओर मामा-मामी की अचानक हुई मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया.

बताया जा रहा है कि किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के रारी गांव के पास हुए इस हादसे में बाइक से घर लौट रहे दंपति की जान चली गई. पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

भांजी के तेलपूजन से लौट रहे थे मामा-मामी, हुआ हादसा 

फतेहपुर (Fatehpur) किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के गढ़ा गांव (रग्घुपुर मजरा) निवासी 45 वर्षीय बेलवा गुप्ता अपनी पत्नी बेलपतिया देवी के साथ गुरुवार सुबह खागा बाजार खरीदारी करने गए थे. वहां से दोनों अपनी भांजी प्रीती देवी के घर टेकारी गांव पहुंचे.

प्रीती की शादी 17 मई को होनी है और गुरुवार को तेलपूजन का कार्यक्रम रखा गया था. मामा-मामी अपनी ओर शुभ कार्यों का सामान लेकर पहुंचे थे. सामान देकर दोपहर में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. तभी अचानक हादसा हो गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

बाइक से सीधी टक्कर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचला 

जानकारी के मुताबिक जैसे ही दंपति बाइक से रारी गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े. उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही मोरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बेलवा गुप्ता को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी बेलपतिया देवी को गिरने से सिर पर गंभीर चोट लगी जिससे वो बेसुध हो गई.

Read More: Fatehpur News: जंगल में पुलिस से घिरा 1 लाख का इनामिया भाजपा नेता बबलू सिंगरौर, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

बेलपतिया ने इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

सूचना पर पहुंची किशनपुर पुलिस ने घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बेलपतिया देवी को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

शादी की खुशियां बदलीं मातम में

इस हादसे की खबर जैसे ही टेकारी गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया. जहां कुछ देर पहले तक शादी की चहल-पहल और गीतों की गूंज थी, वहां अब सन्नाटा और रुदन का माहौल है. प्रीती देवी अपने मामा-मामी की अचानक मौत से बेहाल हो गई. दो परिवारों के लोग गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

15 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP Fatehpur News: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा ! भांजी की शादी से दो दिन पहले मामा-मामी की मौत, ऐसे हुआ हादसा 

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर जिले से गुरुवार को एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने एक खुशहाल परिवार की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया. एक तरफ जहां घर में शादी की तैयारियों की हलचल थी, वहीं दूसरी ओर मामा-मामी की अचानक हुई मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया.

बताया जा रहा है कि किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के रारी गांव के पास हुए इस हादसे में बाइक से घर लौट रहे दंपति की जान चली गई. पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

भांजी के तेलपूजन से लौट रहे थे मामा-मामी, हुआ हादसा 

फतेहपुर (Fatehpur) किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के गढ़ा गांव (रग्घुपुर मजरा) निवासी 45 वर्षीय बेलवा गुप्ता अपनी पत्नी बेलपतिया देवी के साथ गुरुवार सुबह खागा बाजार खरीदारी करने गए थे. वहां से दोनों अपनी भांजी प्रीती देवी के घर टेकारी गांव पहुंचे.

प्रीती की शादी 17 मई को होनी है और गुरुवार को तेलपूजन का कार्यक्रम रखा गया था. मामा-मामी अपनी ओर शुभ कार्यों का सामान लेकर पहुंचे थे. सामान देकर दोपहर में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. तभी अचानक हादसा हो गया.

बाइक से सीधी टक्कर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचला 

जानकारी के मुताबिक जैसे ही दंपति बाइक से रारी गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े. उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही मोरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बेलवा गुप्ता को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी बेलपतिया देवी को गिरने से सिर पर गंभीर चोट लगी जिससे वो बेसुध हो गई.

बेलपतिया ने इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

सूचना पर पहुंची किशनपुर पुलिस ने घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बेलपतिया देवी को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

शादी की खुशियां बदलीं मातम में

इस हादसे की खबर जैसे ही टेकारी गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया. जहां कुछ देर पहले तक शादी की चहल-पहल और गीतों की गूंज थी, वहां अब सन्नाटा और रुदन का माहौल है. प्रीती देवी अपने मामा-मामी की अचानक मौत से बेहाल हो गई. दो परिवारों के लोग गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Latest News

आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: इन राशियों का बन रहा है शुभ संयोग, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
17 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति से नौकरी,...
Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार
IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम
BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत
Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला
Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई
One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

Follow Us