Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा ! टीला धंसने से तीन 3 ग्रामीणों की मौत, गांव में मचा कोहराम

UP Fatehpur News: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा ! टीला धंसने से तीन 3 ग्रामीणों की मौत, गांव में मचा कोहराम
फतेहपुर में टीला ढहने ने तीन ग्रामीणों की मौत: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर (Fatehpur) के किशुनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र में यमुना किनारे मवेशी चरा रहे तीन ग्रामीणों की टीला धंसने से मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को मलबे से निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में बुधवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में तीन ग्रामीणों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि किशुनपुर थाने के चंदवाइन डेरा मजरे रायपुर भसरौल गांव के यमुना नदी किनारे टीले की मिट्टी ढहने से तीनों व्यक्ति दब गए. बारिश के बाद नम हुई मिट्टी अचानक ढह गई, जिससे पूरा टीला नीचे आ गिरा और मवेशी चरा रहे तीनों व्यक्ति उसी में दब गए. हादसे में चरवाहों की मौके पर ही मौत हो गई.

बरसात के बाद नम हुई मिट्टी बनी जानलेवा

हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब मड़ौली गांव निवासी रमेश धोबी (54), दुलारे पासवान (55) और शिवमोहन यादव (56) चंदवाइन डेरा के जंगल में यमुना किनारे मवेशी चरा रहे थे. बीती रात हुई बारिश के कारण टीले की मिट्टी काफी नरम हो चुकी थी.

तीनों ग्रामीण टीले के किनारे ही बैठे थे कि अचानक मिट्टी धंस गई और तीनों नीचे गिरते ही मलबे में दब गए. बारिश के कारण मिट्टी इतनी मुलायम हो गई थी कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

मलबे में दबने से हुई मौत, ग्रामीणों ने खुद निकाले शव

हादसे के समय आसपास अन्य लोग भी अपने मवेशी चरा रहे थे. जैसे ही लोगों ने धंसती हुई मिट्टी और चिल्लाने की आवाज सुनी, वे तुरंत मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ खुद फावड़े और हाथों से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव मलबे से निकाले जा सके. हालांकि तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया, मृतकों के परिजनों को सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, शव भेजे गए पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी मिलते ही किशुनपुर थाना पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी (सीओ) ब्रज मोहन राय मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

सीओ ब्रज मोहन राय ने बताया कि तीनों मृतक जंगल में मवेशी चरा रहे थे और टीले की छांव में बैठे थे, तभी अचानक कगार धंसने से यह दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us