Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत, प्रेम और करियर में सफलता के योग

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत, प्रेम और करियर में सफलता के योग
आज का राशिफल: Image Credit Original Source

Aaj ka rashifal in hindi

7 अगस्त 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. आज जहां कुछ लोगों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं, वहीं कुछ को प्रेम जीवन में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जानिए सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल.

Aaj Ka Rashifal: 7 अगस्त 2025 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए विशेष साबित हो सकता है. ग्रहों की स्थिति आज कुछ खास संकेत दे रही है. भाग्य, मेहनत और समय का सही तालमेल आज आपको बड़ी सफलता दिला सकता है. वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं पंडित गोविंद शास्त्री जी के अनुसार सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

आज का मेष राशिफल 7 अगस्त 2025 (Kal Ka Mesh Rashifal 7 August 2025)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा. कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. निवेश सोच-समझकर करें.

आज का वृषभ राशिफल 7 अगस्त 2025 (Kal Ka Vrishabh Rashifal 7 August 2025)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता जरूरी है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें. जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है. पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है, सावधानी बरतें.

आज का मिथुन राशिफल 7 अगस्त 2025 (Kal Ka Mithun Rashifal 7 August 2025)

मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कामकाज में तेजी आएगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की सूचना मिल सकती है. छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है. यात्रा के योग हैं.

Read More: 21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल

आज का कर्क राशिफल 7 अगस्त 2025 (Kal Ka Kark Rashifal 7 August 2025)

आज का दिन थोड़ी चुनौती लेकर आ सकता है. किसी नजदीकी व्यक्ति से मनमुटाव संभव है. भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. ऑफिस में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, धैर्य से काम लें. प्रेम संबंधों में सुधार के प्रयास सफल होंगे. खानपान में संयम बरतें.

Read More: आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 6 जुलाई 2026: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर ! इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

आज का सिंह राशिफल 7 अगस्त 2025 (Kal Ka Singh Rashifal 7 August 2025)

सिंह राशि वालों को आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नेतृत्व क्षमता दिखाने का समय है. व्यवसाय में नई डील हो सकती है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. छात्रों के लिए समय अनुकूल है. वाहन सावधानी से चलाएं. शाम के समय पुराने मित्र से मुलाकात संभव है.

Read More: आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

आज का कन्या राशिफल 7 अगस्त 2025 (Kal Ka Kanya Rashifal 7 August 2025)

आज आपकी कार्यक्षमता की सभी तारीफ करेंगे. समय का सही उपयोग करें. स्वास्थ्य में सुधार होगा. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. धन की स्थिति सामान्य रहेगी. कोई नई योजना मन में आ सकती है, उस पर अमल करें.

आज का तुला राशिफल 7 अगस्त 2025 (Kal Ka Tula Rashifal 7 August 2025)

तुला राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक है. कला, संगीत या लेखन से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें. यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

आज का वृश्चिक राशिफल 7 अगस्त 2025 (Kal Ka Vrishchik Rashifal 7 August 2025)

आज आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सतर्क रहें. आर्थिक मामलों में थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाएं. नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. मन को शांत रखने का प्रयास करें.

आज का धनु राशिफल 7 अगस्त 2025 (Kal Ka Dhanu Rashifal 7 August 2025)

धनु राशि वालों के लिए दिन उत्साहजनक है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है. धार्मिक यात्रा का भी योग है. मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है.

आज का मकर राशिफल 7 अगस्त 2025 (Kal Ka Makar Rashifal 7 August 2025)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है. कार्यस्थल पर किसी विवाद से बचें. मेहनत का फल देर से मिलेगा. पुराने किसी रिश्ते से जुड़ी यादें परेशान कर सकती हैं. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है.

आज का कुंभ राशिफल 7 अगस्त 2025 (Kal Ka Kumbh Rashifal 7 August 2025)

आज का दिन बदलावों से भरा हो सकता है. नई नौकरी या ट्रांसफर के योग बन सकते हैं. कार्य में लचीलापन रखें. जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है. संतान की ओर से खुशी मिलेगी. मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें.

आज का मीन राशिफल 7 अगस्त 2025 (Kal Ka Meen Rashifal 7 August 2025)

मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ है. आर्थिक लाभ के योग हैं. पुराने कर्ज चुकता करने का समय है. ऑफिस में काम की तारीफ होगी. मित्रों के साथ कोई योजना बन सकती है. परिवार में मांगलिक कार्य की चर्चा संभव है. नए अवसरों के लिए तैयार रहें.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us