Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले यासिर को हिंदू संगठन ने पकड़ा, फिर जानिए क्या हुआ

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं के सामने भगवान श्री राम से माफी मांगता यासिर: Image Credit Video Grap

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से बवाल मच गया. मुस्लिम युवक यासिर की इस पोस्ट से नाराज़ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उसे पकड़कर मंदिर ले गए और सार्वजनिक रूप से माफ़ी मंगवाई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Fatehpur News Today: यूपी के फतेहपुर अहमदगंज (भंगियाना) इलाके के रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जिससे नाराज हिंदू संगठन के कार्यकर्ता आरोपी युवक यासिर को मंदिर ले गए.

जहां उससे श्रीराम की प्रतिमा के सामने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मंगवाई गई. यासिर के साथ उसकी पत्नी नगमा भी मौजूद रही. माफ़ी मांगते हुए युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

श्रीराम के खिलाफ टिप्पणी से भड़के हिंदू संगठन

घटना शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित अहमदगंज (भंगियाना) की बताई जा रही है इलाके की है. यहां के रहने वाले मुस्लिम युवक यासिर पर आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भगवान श्रीराम को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की.

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, इससे में तनाव फैल गया. विहिप और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस पोस्ट का विरोध जताया और यासिर की तलाश में जुट गए. संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की.

Read More: Fatehpur News: विहिप ने क्यों कहा चर्च को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाए, नामजद 3 गिरफ्तार 10 पर मुकदमा

यासिर को पकड़कर मंदिर ले गए कार्यकर्ता

हिंदू संगठनों को जब यासिर का पता चला तो वे बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए. बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने यासिर को लेकर सीधे नजदीकी मंदिर ले गए. इस दौरान उसकी पत्नी नगमा भी साथ थी.

Read More: UP School Closed: यूपी में भीषण ठंड के चलते इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, योगी सरकार का आदेश

मंदिर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने यासिर को भगवान की मूर्ति के सामने लाकर खड़ा किया और सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करने को कहा. भारी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे और पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया.

Read More: Uttar Pradesh ARTO Action: फतेहपुर समेत तीन जिलों के एआरटीओ सस्पेंड, STF जांच में और नाम आने के संकेत

माथे पर तिलक लगाकर माफ़ी मंगवाई

मंदिर में यासिर के माथे पर तिलक लगाया गया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उससे सार्वजनिक रूप से श्रीराम और सनातन धर्म का अपमान न करने की कसम खिलवाई. यासिर हाथ जोड़कर मूर्ति के सामने खड़ा रहा और गिड़गिड़ाते हुए माफ़ी मांगता दिखा. उसने दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

विहिप का बयान: श्रीराम का अपमान बर्दाश्त नहीं

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म सभी धर्मों का सम्मान करता है लेकिन अगर कोई हमारे आराध्य भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि युवक को केवल गलती का एहसास कराने के लिए ऐसा किया, ताकि वह दोबारा ऐसी हरकत न करे.

18 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले यासिर को हिंदू संगठन ने पकड़ा, फिर जानिए क्या हुआ

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News Today: यूपी के फतेहपुर अहमदगंज (भंगियाना) इलाके के रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जिससे नाराज हिंदू संगठन के कार्यकर्ता आरोपी युवक यासिर को मंदिर ले गए.

जहां उससे श्रीराम की प्रतिमा के सामने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मंगवाई गई. यासिर के साथ उसकी पत्नी नगमा भी मौजूद रही. माफ़ी मांगते हुए युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

श्रीराम के खिलाफ टिप्पणी से भड़के हिंदू संगठन

घटना शहर के कोतवाली क्षेत्र स्थित अहमदगंज (भंगियाना) की बताई जा रही है इलाके की है. यहां के रहने वाले मुस्लिम युवक यासिर पर आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भगवान श्रीराम को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की.

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, इससे में तनाव फैल गया. विहिप और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस पोस्ट का विरोध जताया और यासिर की तलाश में जुट गए. संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की.

यासिर को पकड़कर मंदिर ले गए कार्यकर्ता

हिंदू संगठनों को जब यासिर का पता चला तो वे बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए. बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने यासिर को लेकर सीधे नजदीकी मंदिर ले गए. इस दौरान उसकी पत्नी नगमा भी साथ थी.

मंदिर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने यासिर को भगवान की मूर्ति के सामने लाकर खड़ा किया और सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करने को कहा. भारी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे और पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया.

माथे पर तिलक लगाकर माफ़ी मंगवाई

मंदिर में यासिर के माथे पर तिलक लगाया गया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उससे सार्वजनिक रूप से श्रीराम और सनातन धर्म का अपमान न करने की कसम खिलवाई. यासिर हाथ जोड़कर मूर्ति के सामने खड़ा रहा और गिड़गिड़ाते हुए माफ़ी मांगता दिखा. उसने दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

विहिप का बयान: श्रीराम का अपमान बर्दाश्त नहीं

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म सभी धर्मों का सम्मान करता है लेकिन अगर कोई हमारे आराध्य भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि युवक को केवल गलती का एहसास कराने के लिए ऐसा किया, ताकि वह दोबारा ऐसी हरकत न करे.

Latest News

Who Is IPS Abhimanyu Manglik: फतेहपुर के नए कप्तान अभिमन्यु मांगलिक, 41 से ज्यादा एनकाउंटर, CA की नौकरी छोड़ पहनी खाकी Who Is IPS Abhimanyu Manglik: फतेहपुर के नए कप्तान अभिमन्यु मांगलिक, 41 से ज्यादा एनकाउंटर, CA की नौकरी छोड़ पहनी खाकी
IPS Transfer In UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2018 बैच के आईपीएस अभिमन्यु मांगलिक को...
UP IAS PCS Transfer: योगी सरकार ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले
महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, सावधान रहें किसान
PM Kisan 22nd Installment 2026: जारी हुई 22वीं किस्त, लेकिन कई किसानों के खाते में नहीं पहुंचे 2000 रुपये, तुरंत करें ये 5 काम
फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: छप्पर बना आग का गोला ! चार बकरियां जिंदा जलीं, बाइक-धान समेत लाखों का नुकसान
उत्तर प्रदेश में 10 लाख तक की रजिस्ट्री में बड़ी छूट: सरकार खत्म करेगी पैन-आधार की अनिवार्यता, क्या होगा नया नियम
Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: गुरु की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए मेष से मीन का राशिफल

Follow Us