Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News In Hindi: माना कसूर हमारा है ये सारा कछार तुम्हारा है ! "राजन" की लिखी ये कविता मानव और प्रकृति की संवेदना को कैसे दर्शाती है?

UP News In Hindi: माना कसूर हमारा है ये सारा कछार तुम्हारा है !
मां गंगा पर लिखी सुरेश कुमार तिवारी "राजन" की कविता (Rajan Photo): Image Credit Original Source

Hindi Kavita Ganga

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले कवि राजन (Rajan) की बाढ़ (Flood) पर लिखी कविता मानवीय संवेदनाओं और प्रकृति से खिलवाड़ को दर्शाती है.

UP Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से बहुत सारे लोग प्रभावित हो रहे हैं. निरंतर बढ़ रहे जलस्तर ने कछार को अपने आगोश में ले लिया है.

गंगा (Ganga) के बिकराल स्वरूप को देखकर लोग अपना स्थान बदल कर दूर बस गए हैं. ऐसे में गंगा और बाढ़ (Flood In UP) पर कवि "राजन" की कविता मानवीय संवेदनाओं और प्रकृति से खिलवाड़ को कैसे दर्शाती है.

मूलरूप से फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले सुरेश कुमार तिवारी "राजन" प्रयागराज में रखकर शिक्षण कार्य और कविता का मंचन करते हैं.

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी गंगा और बाढ़ पर लिखी कविता साल 2013 की त्रासदी को दर्शाती है. चारो ओर जलभराव से कछार के आस-पास का इलाका पूरी तरह से डूब चुका था सड़क पर नाव से लोग आवागमन कर रहे थे.

Read More: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड में भी त्राहि मची हुई थी. राजन कहते हैं कि तब मां गंगा से बिनती करते हुए इस कविता को लिखा था जो बहुत प्रासंगिक हुई थी. 

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

गंगा बाढ़ मानव और संवेदनाएं

है बाढ़ नदी में आयी

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

मुशीबत का संदेशा लायी

बसे गाँव जो इसके तट पर 

उनमें दहशत छाई

है बाढ़ नदी में आयी... !!

बढ़ रहा निरंतर जल स्तर

छू रही किनारा रह-रह कर

यह देख नजारा नदिया का 

लोगों में मायूसी छाई

है बाढ़ नदी में आयी... !!

माँ गंगे नाम तुम्हारा है 

पापियों को तुमने तारा है

रुक जाओ माँ अब उसी जगह

आसियाने में आफ़त आई

है बाढ़ नदी में आयी... !!

माना कसूर हमारा है 

ये सारा कछार तुम्हारा है

है लाज तुम्हारे हाथों में 

अब दया करो माई

है बाढ़ नदी में आयी... !!

नर अपनी सीमा समझो तुम 

ज्यादा अतिक्रमण करो न तुम

अपने प्रवाह क्षेत्र में आकर

मैं एहसास कराने आई

है बाढ़ नदी में आयी... !!

खिलवाड़ प्रकृति से जो करता

राजन दंड उसे मिलता

अब तो संभलो भाई 

है बाढ़ नदी में आयी... !!

कवि लेखक सुरेश कुमार तिवारी "राजन" (c)

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us