Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow News: नरेडको यूपी इकाई का भव्य शुभारंभ, डॉ० अजय पाण्डेय 'सत्यम' को सौंपी गई उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी

Lucknow News: नरेडको यूपी इकाई का भव्य शुभारंभ, डॉ० अजय पाण्डेय 'सत्यम' को सौंपी गई उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी
नरेडको यूपी के उपाध्यक्ष बने डॉ अजय पाण्डेय सत्यम (महापौर सुषमा खर्कवाल सत्यम पांडेय को सम्मानित करती हुईं दाएं): Image Yugantar Pravah

Lucknow News In Hindi

लखनऊ (Lucknow) के पिकैडली होटल में नरेडको (राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद) उत्तर प्रदेश चैप्टर का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ किया गया. इस मौके पर डॉ० अजय पाण्डेय 'सत्यम' को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई. समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल समेत रियल एस्टेट क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर को एक संगठित, पारदर्शी और प्रभावशाली मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नरेडको (NAREDCO) की प्रदेश इकाई की औपचारिक शुरुआत लखनऊ में की गई. इस आयोजन के दौरान डॉ० अजय पाण्डेय 'सत्यम' को नरेडको उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जो न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को नए आयाम देने का संकेत भी है.

रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती देंगे डॉ० अजय पाण्डेय 'सत्यम'

प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ० अजय पाण्डेय 'सत्यम' ने कहा कि नरेडको के इस नए अध्याय के माध्यम से वे रियल एस्टेट सेक्टर की समस्याओं को धरातल से उठाकर नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.

उनका मानना है कि प्रदेश में रियल एस्टेट से जुड़े हितधारकों को एक संगठित मंच देने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, और नरेडको इस शून्य को भरने का कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि वे न केवल डेवलपर्स बल्कि आम खरीदारों की समस्याओं को भी समान रूप से प्राथमिकता देंगे.

नरेडको यूपी इकाई की हुई औपचारिक शुरुआत

नरेडको की उत्तर प्रदेश इकाई का उद्घाटन समारोह राजधानी लखनऊ के पिकैडली होटल में धूमधाम से आयोजित हुआ. इस दौरान रियल एस्टेट इंडस्ट्री से जुड़ी नामचीन हस्तियों के साथ-साथ राज्य सरकार के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. मंच पर जब डॉ० अजय पाण्डेय 'सत्यम' का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए घोषित हुआ, तो सभागार में जोश और तालियों की गूंज ने आयोजन को नई ऊर्जा दी.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में लखनऊ के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और समाजसेवी डॉ० आदित्य शुक्ला को कमान सौंपी गई, जबकि प्रदेश महासचिव का दायित्व सौरभ सिंह 'मोनू' को मिला. इनके साथ डॉ० अजय पाण्डेय 'सत्यम' को उपाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकारिणी को अनुभव और सक्रियता का संगम मिला है.

Read More: Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू

अन्य उपाध्यक्षों में अंकित श्रीवास्तव, अमित कुमार तिवारी और घनश्याम भट्ट का नाम शामिल है. सचिव पद पर अमितेश पाण्डेय और अभिषेक गांगुली नियुक्त हुए हैं, वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी आदर्श भट्ट को सौंपी गई है. कार्यकारिणी के महानिदेशक के रूप में डॉ० प्रांशुल पाठक की नियुक्ति की गई.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

विधिक दिशा संभालेंगे अधिवक्ता आशीष शुक्ल, सरकार और जनता के बीच बनेगा संवाद

नरेडको की विधिक समिति के सदस्य के रूप में अधिवक्ता आशीष कुमार शुक्ल को जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट से जुड़े कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नरेडको एक अहम कड़ी बनेगा. सरकार, डेवलपर्स और आम नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर पारदर्शी और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना इस संगठन का उद्देश्य होगा.

ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे. दोनों ने नरेडको की उत्तर प्रदेश में शुरुआत को रियल एस्टेट सेक्टर के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया. डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार हमेशा से रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है और ऐसे संगठनों की सक्रिय भूमिका स्वागत योग्य है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us