Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

School Closed In UP: फतेहपुर में बारिश और बाढ़ के चलते बंद हुए स्कूल ! जानिए क्या हुआ है आदेश

School Closed In UP: फतेहपुर में बारिश और बाढ़ के चलते बंद हुए स्कूल ! जानिए क्या हुआ है आदेश
यूपी के फतेहपुर में बारिश और बाढ़ के चलते बंद हुए स्कूल: Image Credit Via hindustan Edited By yp

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जनपद में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 5 अगस्त 2025 को अवकाश घोषित किया है.

Fatehpur School Closed: यूपी के फतेहपुर में मौसम का कहर अब स्कूली पढ़ाई पर भी असर डालने लगा है. भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को गंभीर मानते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) भारती त्रिपाठी ने आदेश जारी कर कक्षा प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय और सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त स्कूलों में 5 अगस्त 2025 को अवकाश घोषित किया है.

बारिश और बाढ़ के चलते प्रशासन सतर्क, बंद हुए स्कूल 

जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. प्रशासन को आशंका है कि यदि बारिश का यही सिलसिला जारी रहा तो ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है. इसी को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों में छुट्टी के निर्देश दिए गए हैं ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

school_closed_in_fatehpur_order
फतेहपुर बीएसए का आदेश

प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक सभी स्कूलों में अवकाश

बीएसए कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक 5 अगस्त को जनपद में संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक अवकाश घोषित किया गया है. यह आदेश सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों पर भी लागू होगा. आदेश का पालन सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से किया जाए. किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us